Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सोनभद्र के जंगल में परिवार से बदसलूकी कर पीछा कर रहे पांच मनबढ़ों को ग्रामीणों ने घेरा, जमकर धुनाई

    By Mukesh Chandra SrivastavaEdited By: Abhishek sharma
    Updated: Sun, 19 Jul 2026 04:18 PM (IST)

    सोनभद्र के बीजपुर में एक बोलेरो चालक के परिवार का पीछा कर रहे पांच युवकों को ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा। युवकों ने पहले जंगल में गाड़ी रोककर बदसलूकी की ...और पढ़ें

    सोनभद्र में परिवार का पीछा कर रहे पांच मनबढ़ों को ग्रामीणों ने पीटा, बीजपुर में हुआ हंगामा।

    सोनभद्र में परिवार का पीछा कर रहे पांच मनबढ़ों को ग्रामीणों ने पीटा, बीजपुर में हुआ हंगामा।

    HighLights

    1. बोलेरो चालक का परिवार संग जंगल में पीछा।

    2. पांच युवकों ने गाड़ी रोककर परिवार से बदसलूकी की।

    3. ग्रामीणों ने एकजुट होकर मनबढ़ों को पकड़कर पीटा।

    जागरण संवाददाता, बीजपुर (सोनभद्र)। सेवकामोड़ के पास शुक्रवार की शाम उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक तेज रफ्तार बोलेरो बाजार में आकर रुकी और उसका चालक ग्रामीणों व व्यवसायियों से मदद की गुहार लगाने लगा। अचानक हुई इस घटना से मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई।

    पीड़ित बोलेरो चालक सीताराम निवासी चपकी थाना बभनी ने मौके पर मौजूद भीड़ को आप बीती सुनाते हुए बताया कि वह अपने परिवार को लेकर बीजपुर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में दो बाइकों पर सवार पांच युवकों ने उसकी गाड़ी का पीछा करना शुरू कर दिया। युवकों ने अंजानी जंगल के पास उसकी बोलेरो को जबरन रुकवा लिया।

    गाली-गलौज करते हुए गाड़ी का दरवाजा खोलने की कोशिश करने लगे। खतरे को भांपते हुए सीताराम किसी तरह डर कर गाड़ी लेकर वहां से भागा। सेवकामोड़ बाजार पहुंचकर लोगों से मदद मांगी। इस बीच पीछा करते हुए दोनों बाइकों पर सवार पांचों युवक भी मौके पर पहुंच गए। बाजार में जब ग्रामीणों ने युवकों को घेरकर गाड़ी रोकने का कारण पूछना चाहा तो युवकों ने ग्रामीणों के साथ भी बदतमीजी की।

    उनसे उलझना शुरू कर दिया। युवकों का उग्र व्यवहार देख मौके पर मौजूद भीड़ का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने पांचों युवकों को पकड़कर उनकी जमकर धुनाई कर दी। घटना के दौरान पीड़ित सीताराम ने तुरंत डायल 112 पर फोन कर मामले की सूचना पुलिस को दी।

    खबरें और भी

    सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरी कहानी सुनने के बाद दोनों पक्षों को थाने आने को कहा। पीड़ित सीताराम ने बताया कि उन्होंने आरोपियों के खिलाफ थाने में लिखित तहरीर दे दी है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें कोई जानकारी नही है। न ही कोई तहरीर मिली है।