Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पश्चिम बंगाल, असम और पुदुचेरी की जीत पर सोनांचल में मनाया जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

    By Mukesh Chandra SrivastavaEdited By: Abhishek sharma
    Updated: Mon, 04 May 2026 07:02 PM (IST)

    सोनभद्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत का जश्न मनाया। इस दौरान आतिशबाजी, ढोल-नगाड़े और मिठ ...और पढ़ें

    पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की जीत पर सोनभद्र में जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई।

    पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की जीत पर सोनभद्र में जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई।

    HighLights

    1. सोनभद्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया।

    2. आतिशबाजी, ढोल-नगाड़े और मिठाई बांटकर खुशी जताई गई।

    3. अजीत रावत को पश्चिम बंगाल चुनाव में 'लकी' बताया।

    जागरण संवाददाता, सोनभद्र। पश्चिम बंगाल, असम व पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में जीत के बाद सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय में जश्न का माहौल रहा। यहां कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की, ढोल नगाड़े बजाए। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल ने पश्चिम बंगाल चुनाव में प्रवासी कार्यकर्ता रहे सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत और आशीष केशरी को अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर स्वागत किया।

    जिलाध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा चुनावों में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रचंड जीत हासिल की है। इस सफलता के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल चुनावी राज्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी गूंज पूरे देश में सुनाई दे रही है। यह सनातन विचारधारा की जीत है। जनता ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सनातन विरोधी राजनीति अब स्वीकार नहीं की जाएगी। यहां पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष रुबी प्रसाद, अमरेश पटेल, महेश्वर चंद्रवंशी, संतोष शुक्ला, मनोज सोनकर, प्रमिला जायसवाल, आकाश जायसवाल समेत अन्य मौजूद रहे।

    उधर, कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिलाध्यक्ष डा. धर्मवीर तिवारी के नेतृत्व में गाजे-बाजे के साथ नगर में विजय जुलूस निकाला। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। उन्होंने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी नीतियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। जनता ने विकास और सुशासन पर विश्वास जताया है। पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में भाजपा की जीत यह साबित करती है कि भाजपा की नीतियों से संतुष्ट है। अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत ने कहा कि यह जीत संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है। आने वाले समय में भाजपा और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच कार्य करेगी। यहां रमेश जायसवाल, प्रकाश केशरी आदि मौजूद रहे।

    दुद्धी : तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों में जीत की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की। एक दूसरे को मिठाई खिलाई। इस दौरान मनोज मिश्रा, मनोज सिंह बबलू, दिलीप पांडे, दीपक शाह, मनीष जायसवाल, सुमित सोनी आदि मौजूद रहे।

    खबरें और भी

    बंगाल से लेकर बिहार तक सक्रिय भूमिका, अजीत रावत को बताया लकी

    भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष व सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत को कार्यकर्ताओं ने पार्टी के लिए ‘लकी’ बताया। उनका कहना है कि अजीत रावत को जब-जब संगठन ने जिम्मेदारी सौंपी, उन्होंने उसे पूरी निष्ठा से निभाते हुए बेहतर परिणाम दिलाने में योगदान दिया। पश्चिम बंगाल में उन्हें जिस विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई थी, जहां उन्होंने करीब तीन माह तक प्रवास कर संगठन को मजबूत किया और पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में माहौल तैयार किया। कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया, जिसका सकारात्मक असर चुनाव परिणामों में देखने को मिला। इसके अलावा बिहार समेत अन्य राज्यों में भी उन्होंने संगठन के विस्तार और चुनावी रणनीति में सक्रिय भूमिका निभाई।