यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
...इसलिए मध्य प्रदेश में एक भी सीट नहीं जीत पाई कांग्रेस? दिग्विजय सिंह ने यूपी आकर बता दी अंदर की बात
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद दिग्विजय सिंह अपनी सास के तेरहवीं संस्कार में शामिल होने डाला ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, सोनभद्र। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाला विधानसभा चुनाव कांग्रेस सपा के साथ मिलकर लड़ेगी। लोकसभा चुनाव में इंडी गठबंधन को पूर्ण बहुमत क्यों नहीं मिला, इस प्रश्न पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस में ऊपर से लेकर नीचे तक कार्यकर्ताओं की निराशाजनक सोच के कारण लोकसभा चुनाव में सीटें कम मिलीं।
इसके चलते सरकार नहीं बन पाई। संगठन के प्रति समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता समर्पित हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी पूरे उत्साह के साथ लगना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यूपी के विधानसभा चुनाव में भी इंडी गठबंधन एकजुट होकर लड़ेगा।
एमपी में कांग्रेस को क्यों नहीं मिली एक भी सीट?