विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुलतानपुर में पिंड विसर्जन करने गए अधिवक्ता पर चाकू से हमला, हालत गंभीर होने पर लखनऊ किया रेफर

Published: Tue, 25 Aug 2026 03:56 PM (IST)

सुलतानपुर के बभनगंवा घाट पुल पर पिंड विसर्जन करने गए अधिवक्ता विनय सिंह को कुछ युवकों ने चाकू मार दिया, ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. अधिवक्ता को पिंड विसर्जन के दौरान चाकू मारा गया।

  2. सुलतानपुर के बभनगंवा घाट पुल पर हुई घटना।

  3. गंभीर हालत में लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया।

संवादसूत्र, भदैंया (सुलतानपुर)। बभनगंवा घाट पुल पर सोमवार की रात गोमती में पिंड विसर्जन करने गए अधिवक्ता से वहां बैठे युवकों से कहासुनी हो गई। इसके बाद एक युवक ने उनके पेट घोंप दिया। जिससे वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर गए। मौके पर पहुंचे रिश्तेदार उनको मेडिकल कालेज के अस्पताल ले गए।जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

बभनगंवा के विनय सिंह उर्फ बाबी सिंह के पिता कृपाशंकर सिंह और बड़े भाई अजय सिंह की 14 दिन पहले हृदयाघात से मौत हो गई थी। सोमवार को तेरहवीं व भोज का आयोजन हुआ था। इसके बाद बरखी का कार्यक्रम रात नौ बजे संपन्न होने के बाद विनय अपने परिवार के अभय सिंह साथ पिंड विसर्जन करने गोमती पुल पर गए थे। पीड़ित ने बताया कि वहां करीब दस लोग बैठकर शराब पी रहे थे।

पिंडदान विसर्जन करने से रोका 

अचानक वह लोग विनय और अभय से गाली गलौज करते हुए रात्रि में पिंडदान विसर्जन से रोकने लगे। इसी बीच उन्हीं में से एक युवक ने विनय पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू पेट में लगने से विनय गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही गांव से कई लोग व रिश्तेदार मौके पर पहुंचे तो वह लोग भाग गए। मौके से एक बाइक मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस गाड़ी थाने लेकर आई।

यह भी पढ़ें- देवरिया में बीजेपी के स्वागत कार्यक्रम में चले लाठी-डंडे, आपस में भिड़े भाजपा के दो गुट; Video वायरल

घायल विनय सिंह को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज के अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने हालत गंभीर देख लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। कोतवाली देहात निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि मौके पर पुलिस गई थी, वहां मिली बाइक को कब्जे में लिया गया है। घटना की तहरीर अभी नही मिली है, मामले की छानबीन की जा रही है।