Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गरीब व किसान की दुआएं ही मेरी सच्ची कमाई : वरुण गांधी

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Tue, 18 Oct 2016 04:25 PM (IST)

    वरुण गांधी ने कहा कि मैं तो एक मुहिम में लगा हूं। मेरा ऋण मुक्त देश का किसान आंदोलन चलाता रहूंगा। मेरा लक्ष्य संसद सदस्य बनकर देश तथा प्रदेश के गरीब व ...और पढ़ें

    गरीब व किसान की दुआएं ही मेरी सच्ची कमाई : वरुण गांधी
    गरीब व किसान की दुआएं ही मेरी सच्ची कमाई : वरुण गांधी

    सुलतानपुर (जेएनएन)। भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता वरूण गांधी ने आज अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों को चंद मिनट के संबोधन में ही मोहित कर लिया। वह चार्टर्ड प्लेन से अमहट हवाई अड्डे पर लैंड करने के बाद सीधे जनता के बीच आ गए।

    सुलतानपुर के भदैया ब्लाक में एक सभा में वरुण गांधी ने कहा कि किसी भी इंसान की सच्ची कमाई गरीब व किसानों के साथ निराश्रितों की दुआएं हैं। मैं भी आप लोगों के बीच वही कमाने कमाने आया हूं। वरुण ने कहा कि मैं चाहता हूं हमारे देश में नागरिक क्रांति आए जिससे कि हर व्यक्ति को जीने का सही अधिकार भी मिले। उसका जीवन सरल हो जाए।

    पढ़ें- करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी हम शिक्षा में बहुत पीछे : वरुण गांधी

    वरुण गांधी ने कहा कि मैं तो एक मुहिम में लगा हूं। मेरा ऋण मुक्त देश का किसान आंदोलन चलाता रहूंगा। मेरा लक्ष्य संसद सदस्य बनकर देश तथा प्रदेश के गरीब व किसान की मदद करना है। मैं गरीब व किसानों को दुनिया के सबसे अमीर लोगों से जोड़कर उनकी मदद करुंगा। जिससे कि उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। वरुण ने कहा कि मैंने अभी उत्तर प्रदेश में 3662 किसानों को ऋण मुक्त कराया है। अब हम इनको इंटरनेट के साथ वेबसाइट के जरिए दुनिया को जोड़ेंगे।

    वरुण गांधी ने कहा कि हमारे जीवन की सबसे बड़ी जरूरत में सिर छुपाने को छत शीर्ष पर है। बिना घर के किसी को भी सुकून नहीं मिलता है। गरीब के लिए तो अपना घर एक सपने की तरह होता है। वह पाई-पाई जोडऩे के बाद भी अपना घर बनाने की कल्पना को साकार नहीं कर पाता है। कोई न कोई अड़चन आ ही जाती है। बिना घर के गरीबों को सुकून नही मिलता है। अब उनको घर बनाकर देना मेरा भी ध्येय है। जब उनके घर मिलने पर सुकून मिलता है तो फिर मुझे भी मिलता है। उन्होंने कहा कि अपने संसदीय क्षेत्र में भविष्य में पांच हजार घर बनाने का मेरा लक्ष्य है। यह सभी मकान सामाजिक आंदोलन के जरिए बनाए जाएंगे।

    खबरें और भी

    पढ़ें- सत्ता परिवर्तन से ज्यादा व्यवस्था परिवर्तन की जरूरत : वरुण गांधी

    गरीब के लिए तो अपना घर एक सपने की तरह होता है। वह पाई-पाई जोडऩे के बाद भी अपना घर बनाने की कल्पना को साकार नहीं कर पाता है। कोई न कोई अड़चन आ ही जाती है। बिना घर के गरीबों को सुकून नही मिलता है। अब उनको घर बनाकर देना मेरा भी ध्येय है। जब उनके घर मिलने पर सुकून मिलता है तो फिर मुझे भी मिलता है। आज वरुण गांधी क्षेत्र में 28 निर्धन परिवारों को अपनी निधि से बने मकानों की चाभी सौपेंगे।

    उनका भदैयां ब्लाक के बाद लंभुआ ब्लाक, प्रतापपुर कमैचा ब्लाक, मोतीगरपुर ब्लाक, तथा धनपतगंज ब्लाक में कार्यक्रम है।