सुलतानपुर में श्रद्धालुओं की भरी बोलेरो और बस में टक्कर, 10 घायल; अयोध्या से दर्शन कर लौट रहे थे सभी
सुलतानपुर में टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर अयोध्या से लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो बस से टकरा गई, जिसमें 10 लोग घायल हो गए। ...और पढ़ें

हादसे में 10 यात्री घायल, 3 की हालत गंभीर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, सुलतानपुर। टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार देर रात दर्दनाक सड़क दुर्घटना में अयोध्या से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो की लक्जरी बस से आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
हादसे में बोलेरो सवार सभी 10 श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
दोस्तपुर के करनाईतपुर से अयोध्या दर्शन कर लौट रही बोलेरो पूर्वांचल एक्सप्रेसवे सर्विस लेन से चाँदपुर की ओर मुड़ रही थी। इसी दौरान अंबेडकरनगर की ओर से आ रही तेज रफ्तार बस से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही सेमरी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर बिरसिंहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। घायलों में गुंजन, धसी, अरनो जायसवाल, अखिलेश, राजकुमारी, चालक अंकित, सुनीता, रानी, बेबी और कंचन शामिल हैं।

प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने अखिलेश और राजकुमारी , अंकित की गंभीर स्थिति को देख ते हुए जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।घटना के बाद पुलिस ने बस में सवार यात्रियों को दूसरे वाहन से उनके गंतव्य के लिए रवाना कराया तथा दुर्घटनाग्रस्त बस और बोलेरो को कब्जे में लेकर सेमरी चौकी भेज दिया।
-1783320655356.jpeg)
सेमरी चौकी प्रभारी सुबोध त्यागी ने बताया कि दोनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। गंभीर घायलों का जिला मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। मामले में तहरीर मिलने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।