कांग्रेस सांसद Rahul Gandhi की सुल्तानपुर MP-MLA कोर्ट में कल पेशी, अमित शाह पर कथित टिप्पणी प्रकरण
Rahul Gandhi : कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को सुल्तानपुर में रहेंगे। राहुल गांधी दोपहर में 12 बजे सुल्तानपुर एमपी- एमएलए कोर्ट में पेश होंगे।

रायबरेली के कांग्रेस के सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, सुल्तानपुर : रायबरेली के कांग्रेस के सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की सोमवार को सुल्तानपुर एमपी- एमएलए कोर्ट में पेशी है। उनके खिलाफ अमित शाह पर कथित टिप्पणी प्रकरण में सोमवार को फैसला आएगा।
कोर्ट में पेशी के लिए राहुल गांधी का सुल्तानपुर आने का कार्यक्रम फाइनल हो गया है। डीएम इंदरजीत सिंह के निर्देश पर जिला प्रशासन भी कोर्ट में सारी व्यवस्था दुरुस्त करने में लगा है और पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था परखी है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को सुल्तानपुर में रहेंगे। राहुल गांधी दोपहर में 12 बजे सुल्तानपुर एमपी- एमएलए कोर्ट में पेश होंगे। यह मामला वर्ष 2018 में कर्नाटक चुनाव के दौरान तत्कालीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर कथित टिप्पणी से जुड़ा है।
जिसमे राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा नेता विजय मिश्र ने चार अगस्त 2018 को परिवाद दाखिल किया था। 27 नवंबर 2023 को अदालत ने राहुल गांधी को विचारण के लिए तलब किया था। इस केस में राहुल गांधी निजी मुचलके पर जमानत पर हैं।
राहुल गांधी की बढ़ सकती है मुश्किल
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मुश्किल बढ़ सकती है। सुल्तानपुर की विशेष MP-MLA अदालत 26 अक्टूबर को राहुल गांधी के खिलाफ 2018 2018 के मानहानि मामले में फैसला सुनाएगी। मामला अमित शाह के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़ा है। शिकायतकर्ता के वकील के मुताबिक, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को 26 अक्टूबर को अदालत में व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होना होगा।
अदालत ने पहले राहुल गांधी को पेश होने का आदेश दिया था और जमानत भी मिली थी। अतिरिक्त सिविल जज शुभम वर्मा ने फैसला सुनाने के लिए 13 अक्टूबर की तारीख तय की थी। वर्ष 2018 में बेंगलुरु में एक चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिनजक टिप्पणी की थी।
उस समय अमित शाह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। इस मामले में बीजेपी नेता और जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष विजय मिश्रा ने चार अगस्त 2018 को राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज कराई थी। अदालत ने 27 नवंबर 2023 को राहुल गांधी को मुकदमे का सामना करने के लिए तलब किया था, इसके बाद कांग्रेस नेता अदालत में पेश हुए और उन्हें जमानत मिल गई।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।