99 लाख से चमकेगा मुइली-चांदपुर संपर्क मार्ग, 3.145 KM लंबी रोड के जीर्णोद्धार को मिली मंजूरी
सुलतानपुर में मुइली-चांदपुर संपर्क मार्ग का 99 लाख रुपये की लागत से जीर्णोद्धार किया जाएगा। विधायक राजप्रसाद उपाध्याय ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
मुइली-चांदपुर संपर्क मार्ग का जीर्णोद्धार 99 लाख से।
विधायक राजप्रसाद उपाध्याय ने भूमि पूजन कर कार्य शुरू किया।
3.145 किमी सड़क से कई गांवों को मिलेगी सुविधा।
संवाद सूत्र, जयसिंहपुर (सुलतानपुर)। बहुप्रतीक्षित मुइली-चांदपुर संपर्क मार्ग का जीर्णोद्धार 99 लाख से किया जाएगा। शनिवार देर शाम विधायक राजप्रसाद उपाध्याय ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। लगभग दस वर्षों से जर्जर इस सड़क के बनने से जनता की राह आसान हो जाएगी।
अनुरक्षण एवं मरम्मत मद योजना के अंतर्गत बनने वाली इस सड़क की लंबाई 3.145 किमी है। लगभग 99 लाख की लागत से बनने वाली यह सड़क लोक निर्माण विभाग, प्रांतीय खंड सुलतानपुर की देखरेख में बनेगा। विधायक ने कहा कि बहुत दिन से जनता इस सड़क के निर्माण की मांग कर रही थी।
सड़क निर्माण से आवागमन में मिलेगी सुविधा
सेवतरी, भेवतरी, सेमरी, जवाहरगंज, मेहाराम, बगियागांव सहित क्षेत्र के अन्य गांव के लोगों को इस सड़क निर्माण से आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही आस-पास के गांवों का संपर्क मुख्य मार्गों से बेहतर होगा।
यह भी पढ़ें- 79 लाख से होगा अघोरपीठ बाबा सत्यनाथ मठ का विकास, CM पर्यटन विकास योजना के तहत हुआ शिलान्यास
इस मौके पर अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग श्रवण कुमार, रत्नेश तिवारी, सीटू पांडेय, अवधेश पांडेय, सर्वेश मिश्र, हरि शंकर उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।