विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

 सुलतानपुर में ओमप्रकाश राजभर के काफिले की कार ट्रैक्टर से टकराई, क्षतिग्रस्त हुई इनोवा

Published: Fri, 06 Nov 2026 09:08 PM (IST)

सुलतानपुर में कूरेभार-हलियापुर हाईवे पर पंचायती राजमंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफिले की एक इनोवा कार ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

ओमप्रकाश राजभर के काफिले की गाड़ी ट्रैक्टर से टकराई।

ओमप्रकाश राजभर के काफिले की गाड़ी ट्रैक्टर से टकराई।

HighLights

  1. मंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई।

  2. सुलतानपुर के कूरेभार-हलियापुर हाईवे पर हुआ हादसा।

  3. हादसे में कोई हताहत नहीं, इनोवा कार क्षतिग्रस्त।

जागरण संवाददाता, बल्दीराय ( सुलतानपुर)। कूरेभार-हलियापुर हाईवे पर हुसई मुकुंदपुर के पास शुक्रवार की देरशाम पंचायती राजमंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफिले में शामिल एक गाड़ी ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। एक इनोवा कार क्षतिग्रस्त हुई।

मंत्री ओम प्रकाश राजभर बल्दीराय के सिंघनी में चल रही राजन जी महाराज की कथा से वापस लखनऊ जा रहे थे। इसी दौरान उनके काफिले की एक इनोवा कार सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। जो कार क्षतिग्रस्त हुई है, उसमें मंत्री के गनर और ड्राइवर थे। हादसे को भी चोटिल नहीं हुआ है।

हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। हालांकि, दुर्घटना में किसी के घायल होने की भी सूचना नहीं मिली है। थाना अध्यक्ष अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई थी। मौके पर पहुंचकर इनोवा गाड़ी को रास्ते से हटवाकर यातायात को बहाल कर दिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Fatehpur News: पति-पत्नी और भोजपुरी अभिनेत्री.... अवैध संबंध के बीच रोड़ा बनी पत्नी तो दोनों ने हंसिया से गला काटा, उम्रकैद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।