Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राहुल गांधी कल अदालत में करवाएंगे अपना बयान दर्ज, MP-MLA कोर्ट ने लास्ट चांस देकर किया था तलब

    Updated: Thu, 19 Feb 2026 04:29 PM (IST)

    राहुल गांधी 20 फरवरी को सुलतानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर अपमानजनक टिप्पणी मामले में अपना बयान दर्ज कराएंगे। अदालत ने उ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. राहुल गांधी 20 फरवरी को कोर्ट में देंगे बयान।

    2. अमित शाह पर टिप्पणी मामले में मानहानि का केस।

    3. सुलतानपुर में सुरक्षा कड़ी, कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साहित।

    जागरण संवाददाता, सुलतानपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर अपमान जनक टिप्पणी करने के प्रकरण में एमपी-एमएलए कोर्ट में 20 फरवरी, शुक्रवार को सुनवाई होगी। नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस दिन पेश होकर अदालत में अपना बयान दर्ज कराएंगे। उन्हें हाजिर होने के लिए अदालत ने यह अंतिम अवसर दिया है।

    इसके पूर्व की सुनवाई में वह अदालत में उपस्थित नहीं हुए थे। उनके अधिवक्ता काशी प्रसाद शुक्ल ने उन्हें केरल में होने का प्रार्थना पत्र देकर समय मांगा था। राहुल गांधी के आगमन की चर्चा को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। पुलिस प्रशासन कानून व्यवस्था को लेकर सतर्क हो गया है। प्रकरण आठ साल पहले का है।

    अमित शाह पर की थी अपमानजनक टिप्पणी

    कर्नाटक में एक प्रेस वार्ता के दौरान केंद्रीय मंत्री अमित शाह पर राहुल ने अपमानजनक टिप्पणी की थी। इसे लेकर जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा नेता विजय मिश्र ने राहुल गांधी के विरुद्ध दीवानी में मानहानि का परिवाद दायर किया था।

    जिसकी सुनवाई चल रही है। इस मामले में राहुल 26 जुलाई 2024 को पेश हुए थे। उसके बाद से वह सुनवाई की तिथि के दिन अनुपस्थित होते रहे। 19 जनवरी को जब वह हाजिर नहीं हुए तो अदालत ने उन्हें 20 फरवरी को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया था।

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह, स्वागत के लिए की तैयारी

    नेता प्रतिपक्ष व रायबरेली सांसद राहुल गांधी के शुक्रवार को आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं उत्साहित हो गए हैं। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में संगठन जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा व शहर अध्यक्ष शकील अंसारी व राष्ट्रीय सचिव वीपी सिंह की उपस्थिति में स्वागत को लेकर तैयारी बैठक की गई।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- PM आवास योजना से इन लोगों का कटेगा नाम, 61578 आवेदकों का डाटा मिला था संदिग्ध; वेरिफिकेशन के बाद भेजी रिपोर्ट

    न्यायालय परिसर से लेकर बाहर सड़क पर कार्यकर्ता चेन बनाकर राहुल की अगवानी करेंगे। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्र, लाल पदमाकर सिंह, राहुल त्रिपाठी, हौसिला प्रसाद भीम, वरुण मिश्र, सुब्रत सिंह आदि मौजूद रहे।


    सुरक्षा के दृष्टिकोण से एक अपर पुलिस अधीक्षक, चार सीओ, एक एडीएम, चार मजिस्ट्रेट, सात थानाध्यक्ष/प्रभारी, 70 कांस्टेबल तथा एक कंपनी पीएसी लगाई गई है। - अखंड प्रताप सिंह, एएसपी