Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सुल्तानपुर में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वालों पर सख्त कार्रवाई, 35 मकानों को नोटिस जारी

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 10:18 PM (IST)

    सुल्तानपुर में प्रशासन ने सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। तहसीलदार के निर्देश पर 35 आवासीय मकानों और निर्माणों को चिह्नित क ...और पढ़ें

    सरकारी जमीन पर बने 35 मकानों को अतिक्रमण हटाने की नोटिस।

    सरकारी जमीन पर बने 35 मकानों को अतिक्रमण हटाने की नोटिस।

    HighLights

    1. जयसिंहपुर में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई।

    2. 35 आवासीय मकानों और निर्माणों को नोटिस जारी।

    3. तहसीलदार मयंक मिश्रा के निर्देश पर राजस्व टीम सक्रिय।

    संवाद सूत्र, जयसिंहपुर (सुलतानपुर)। तेंदुवा महनिया में सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। तहसीलदार मयंक मिश्रा के निर्देश पर राजस्व टीम ने सरकारी तालाब, घूर गड्ढा एवं अन्य सार्वजनिक भूमि पर बने 35 आवासीय मकानों और निर्माणों को चिह्नित कर संबंधित लोगों को अतिक्रमण हटाने की नोटिस जारी की है।

    तहसीलदार मयंक मिश्रा ने बताया कि गांव के तालाब का मत्स्य पालन के लिए नीलामी की गई थी। तालाब की पैमाइश के दौरान उसके आसपास स्थित सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया। जांच में पाया गया कि कुछ लोगों ने घूर गड्ढा, तालाब और अन्य सरकारी भूमि पर कब्जा कर आवासीय मकान, सरिया शेड तथा अन्य पक्के निर्माण कर लिए हैं।

    राजस्व विभाग ने ऐसे कुल 35 अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी करते हुए निर्धारित समय के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। तहसीलदार ने स्पष्ट किया कि यदि संबंधित लोग स्वेच्छा से कब्जा नहीं हटाते हैं तो प्रशासन द्वारा अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी में बैठा रहा 3 साल का बच्चा, ताला जड़कर चली गईं कार्यकर्त्री-सहायिका; रोने की आवाज सुनकर पहुंचे प्रधान

    खबरें और भी