विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

6.36 करोड़ से होगा 4 नई सड़कों का निर्माण, सुलतानपुर के दर्जनों गांवों को मिलेगी सुविधा

Published: Thu, 10 Sep 2026 03:28 PM (IST)

सुलतानपुर के जयसिंहपुर में विधायक के प्रस्ताव पर लोक निर्माण विभाग 6.36 करोड़ रुपये की लागत से चार नई सड़कों का निर्माण कराएगा।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. जयसिंहपुर में 6.36 करोड़ की लागत से चार नई सड़कें बनेंगी।

  2. ग्रामीणों, किसानों, छात्रों को आवागमन में मिलेगी बेहतर सुविधा।

  3. विधायक के प्रस्ताव पर लोक निर्माण विभाग कराएगा निर्माण कार्य।

संवाद सूत्र, जयसिंहपुर(सुलतानपुर)। सरकार की मंशानुसार आवागमन की सुविधा बेहतर करने के लिए बिधायक के प्रस्ताव पर लोक निर्माण विभाग करीब 6 करोड़ 36 लाख रुपये की लागत से चार नई सड़कों का निर्माण कराएगा। सड़कों के निर्माण से दर्जनों गांवों के ग्रामीणों, किसानों और स्कूली छात्रों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

प्रस्तावित सड़कों में ज्ञानपुर से बूंदा का पुरवा, माधवपुर से बाहरपुर, हलियापुर वेलवाई मार्ग से पूरेनगईपुर (बझना) पापरघाट तथा चोरमा से गोविंद तिवारी का पुरवा,शाहपुर नानेमऊ मार्ग,कुरौली पारसपट्टी तक सड़क निर्माण शामिल है।

इन मार्गों के बन जाने से माधवपुर, ज्ञानपुर, बूंदा का पुरवा, बाहरपुर, अमदेवा, बिरैता, पालहीपुर, राजापुर, चोरमा, गोविंद तिवारी का पुरवा, मौकेडीह,नानेमऊ, पारसपट्टी, बझना समेत आसपास के कई गांवों के लोगों को सीधे लाभ मिलेगा जिससे यहां की खेती किसानी से लेकर स्कूली छात्रों को भी आवागमन में सुबिधा मिलेगी।

लंबे समय से उठ रही थी मांग

ग्रामीणों अनुराग सिंह, मोती लाल, सभाजीत,शीतला प्रसाद दुबे, मयंक पांडेय, सभाजीत पांडेय के मुताबिक बरसात के दिनों में इन मार्गों पर आवागमन में काफी परेशानी होती है। सड़क निर्माण होने से किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में सहूलियत होगी। वहीं विद्यार्थियों को स्कूल-कॉलेज आने-जाने में भी सुविधा मिलेगी। ग्रामीणों ने लंबे समय से इन मार्गों के निर्माण की मांग की थी।

यह भी पढ़ें- 100-200 नहीं; 4500 साल पुरानी हैं मांडी में मिलीं 3000 स्वर्ण मुद्राएं, गंगा घाटी सभ्यता के मिले ऐतिहासिक प्रमाण

लोक निर्माण विभाग के अभियंता के अनुसार टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्धारित मानकों के अनुरूप निर्माण कार्य कराया जाएगा। विधायक राजप्रसाद उपाध्याय ने कहा कि क्षेत्र में बेहतर सड़क संपर्क विकास की प्राथमिकता है। नई सड़कों से ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलने के साथ क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।