सुलतानपुर में शौच के लिए निकली युवती से सामूहिक दुष्कर्म, हाथ-पैर बांधकर कुएं में फेंका
सुलतानपुर में शौच के लिए गई एक युवती के साथ हैवानियत हुई है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। ...और पढ़ें

इसी कुएं से निकाली गई दुष्कर्म पीड़िता
HighLights
सुलतानपुर में युवती से हैवानियत
तीन दरिंदों ने बंधक बनाकर किया सामूहिक दुष्कर्म
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
संवाद सूत्र, सुलतानपुर। शौच के लिए घर से निकली युवती को तीन दरिंदों ने बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद हाथ-पैर बांधकर कुएं में फेंक दिया। सुबह खेतों की ओर निकले ग्रामीण ने युवती के रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पुलिस व परिवारजन काे सूचना दी। इसके बाद उसे कुएं से निकाला गया। केस दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। मामला शिवगढ़ के एक गांव का है।
पीड़िता के अनुसार वह बुधवार को घर के एक कमरे में सो रही थी। देर रात वह जैसे ही घर के बाहर बने शौचालय पर पहुंची, तभी पड़ोस के किशोर व उसके दो अज्ञात साथी उसका मुंह दबाकर बगल जंगल में उठाकर ले गए। वहां उसके साथ तीनों ने दुष्कर्म किया। इसके बाद जान से मारने की नीयत से हाथ-पैर बांधकर कुएं में फेंक दिया, जिससे वह बेहोश हो गई।
हालांकि, कुएं में पानी कम होने से उसकी जान बच गई। सुबह खेतों की ओर निकले गांव के रऊफ ने युवती के रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर कुएं में झांका। इसके बाद उन्होंने सूचना ग्रामीणों व परिवारजन को दी।
मौके पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से पीड़िता को बाहर निकाला। थानाध्यक्ष परशुराम ओझा ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है।
सुबह से दोपहर तक मामला मैनेज करती रही पुलिस
महिला अपराध की गंभीर घटना में भी शिवगढ़ पुलिस सुबह से दोपहर तक मामले को मैनेज करती रही। पुलिस मौके पर सुबह ही पहुंची तथा गांव से कुएं तक जांच-पड़ताल कर थाने आई।
थाने पर सुगबुगाहट शुरू हो गई। इसके बाद जब बात नहीं बनी तो मीडिया तक खबर पहुंचाई गई। मामला एक ही वर्ग का होने से लोग इसे दबाने का प्रयास किए, जिसका फायदा उठाने की पुलिस ने कोशिश किया। हालांकि, उच्चाधिकारियों तक मामला पहुंचा तो पुलिस ने केस दर्ज करने की कार्रवाई शुरू की।
खबरें और भी
क्षेत्राधिकारी विनय गौतम के अनुसार मामला एक ही समुदाय का है। पीड़िता व आरोपित का प्रेम प्रसंग का मामला है तथा एक-दूसरे के संपर्क में लगातार दोनों रहे हैं। आरोपित नाबालिग है। तहरीर बढ़ा-चढ़ाकर दी गई है। फिर भी तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।