Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सुलतानपुर में दिल्ली से घर लौटे प्रतियोगी छात्र की सड़क हादसे में मौत, तीन लखनऊ रेफर

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 03:44 PM (IST)

    सुलतानपुर में दो बाइकों की टक्कर में दिल्ली से लौटे प्रतियोगी छात्र रितेश कुमार सिंह की मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन ...और पढ़ें

    मृतक रितेश सिंह। फाइल फोटो

    मृतक रितेश सिंह। फाइल फोटो

    HighLights

    1. सुलतानपुर में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हुई।

    2. दिल्ली से लौटे प्रतियोगी छात्र रितेश कुमार सिंह की मौत।

    3. तीन अन्य घायल लखनऊ रेफर, एक की हालत गंभीर।

    जागरण संवाददाता, बरौंसा (सुलतानपुर)। लखनऊ-बलिया मार्ग पर गोसाईगंज बाजार में रविवार को दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दिल्ली में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर किया गया है, जिनमें एक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

    गोसाईगंज थाना क्षेत्र के बीड़ी गांव निवासी रितेश कुमार सिंह (28) अपने भतीजे शौर्य प्रताप सिंह के साथ बाल कटवाने बाजार जा रहे थे। इसी दौरान सुलतानपुर की ओर से आ रहे सैफुल्लागंज निवासी राजू और सचिन की बाइक से उनकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

    चारों घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने रितेश को मृत घोषित कर दिया। रितेश दो दिन पहले ही दिल्ली से घर लौटे थे।

    परिवार के बीच रह कर वह दो दिन बाद दिल्ली जाने वाले थे। असामयिक निधन से परिवार में शोक छाया है। थाना प्रभारी अखंड देव मिश्रा ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- मेरठ में बाइकों की भिड़ंत में दारोगा समेत दो गंभीर घायल, मुजफ्फरनगर के थाना भोपा पर तैनात है दारोगा