Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सुलतानपुर में दर्दनाक हादसा: डिवाइडर पर लोहे की रैलिंग से टकराई कार, युवक के सीने से आर-पार हुई सरिया

    Updated: Wed, 14 Jan 2026 12:00 PM (IST)

    सुलतानपुर-वाराणसी फोरलेन पर मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी, बाबा और चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घा ...और पढ़ें

    घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार

    घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, जागरण भदैया सुलतानपुर। सुलतानपुर वाराणसी फोरलेन हाईवे पर मंगलवार की देर रात सड़क हादसे में पति की मौत हो गयी है। तथा पत्नी व बाबा सहित तीन लोग घायल हो गए हैं। जो अस्पताल में भर्ती हैं। सभी लोग मनगढ से दर्शन कर घर लौट रहे थे। घर पहुंचने से दो किमी पहले ही यह हादसा हो गया है।

    कोतवाली देहात के मुरारपुर निवासी ओम प्रकाश पांडेय का परिवार कार से मंगलवार को प्रतापगढ़ कुंडा के मनगढ भक्तिधाम दर्शन करने गया था। दर्शन कर रात करीब दस बजे सभी लोग वेगनआर कार से घर लौट रहे थे। घर से दो किमी पहले लोहरामऊ गांव के पास वाराणसी फोरलेन पर हादसा हो गया।

    युवक के सीने के आर-पार हुई सरिया

    कार सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शा को बचाने में बीच सड़क पर बने डिवाइडर के लोहे की रेलिंग से टकराकर पलट गयी । जिसको पीछे से आ रही कार ने रौंद दिया। हादसे में कार में आगे चालक सीट के बगल में बैठे नीरज पांडेय 25 पुत्र ओम प्रकाश पांडेय निवासी मुरारपुर के सीने के आर-पार सरिया घुस गयी। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गयी।

    नीरज की पत्नी प्रीती नीरज के बाबा फूल चंद्र पांडेय और गांव के चालक सूरज उपाध्याय गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। नीरज के सीने में ईरीब चार फिट लंबी सरिया घुस गयी।

    खबरें और भी

    यह सरिया कहा से आई किसी को नहीं पता। कुछ लोग कह रहे डिवाइडर में सरिया थी तो कोई बता रहा कि कार या ट्रक से सरिया निकलकर आई। नीरज का शव कार में फंस गया था जिसको गैस कटर से काटकर निकाला गया है।

    वहीं अन्य घायलों को भर्ती कराया गया है। पिता ओम प्रकाश पांडेय का रो-रोकर बुरा हाल है। देहात कोतवाल धर्मबीर सिंह का कहना है कि शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। वाहनों को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। घटना की जांच की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- फिरोजाबाद में हाईवे पर डीसीएम की टक्कर से बाइक बनी आग का गोला, कानपुर के दो युवक जिंदा जले