सुलतानपुर में डंपर ने बाइक सवार मां-बेटी को रौंदा, जन्माष्टमी मेले से लौटते समय हुआ हादसा
सुलतानपुर में अयोध्या-प्रयागराज मार्ग पर शुक्रवार रात एक डंपर ने बाइक सवारों को रौंद दिया, जिसमें मां-बेटी की दर्दनाक मौत ...और पढ़ें

दुर्घटना के बाद घायलों को अस्पताल ले जाते एंबुलेंस कर्मी। जागरण
HighLights
डंपर ने बाइक सवार मां-बेटी को रौंदा, मौके पर मौत।
जन्माष्टमी मेला देखकर लौटते समय हुआ यह दर्दनाक हादसा।
सुलतानपुर के गोसाईगंज में हुई यह भीषण दुर्घटना।
जागरण संवाददाता, बरौंसा-सुल्तानपुर। अयोध्या-प्रयागराज मार्ग पर शुक्रवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। गोसाईगंज के खेड़ी गांव के पास जन्माष्टमी का मेला देखकर घर लौट रहे बाइक सवार लोगों को डंपर ने रौंद दिया। दुर्घटना में मां-बेटी की मौत हो गई। दो लोग घायल हैं, जिनका उपचार चल रहा है।
गोसाईगंज के इनायतपुर निवासी अवधेश शुक्रवार रात बाइक से भाभी रेखा भतीजे तेजस और भतीजी वर्षा को लेकर गुप्तारगंज कृष्ण जन्माष्टमी का मेला देखने गए थे। रात करीब साढ़े दस बजे वह घर लौट रहे थे। बाबूगंज खेड़ी गांव के पास भी झांकी सजाई गई थी। जिससे सड़क पर भीड़ थी।
खेड़ी गांव के समीप अयोध्या की तरफ से आ रही तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से अवधेश की बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में रेखा की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों और स्थानीय लोगों की मदद से मृतका के देवर अवधेश, बेटे तेजस और बेटी वर्षा को एम्बुलेंस से मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर पहुंचाया। जहां वर्षा की भी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। मां-बेटी की मौत से परिवार के लोग रो-रोकर बेहाल हैं।
थानाध्यक्ष अखंडदेव मिश्रा ने बताया आरोपित वाहन व चालक की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें- सड़क निर्माण धांधली की जांच को लेकर हाई कोर्ट की टिप्पणी, भाजपा विधायक के प्रति अधिक उदारता के बिना हो जांच
यह भी पढ़ें- सुलतानपुर में 63 लाख से बिछेगी नई पाइप लाइन, शहर के 10 हजार लोगों को होगा फायदा
