Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सुलतानपुर में दूध बेचकर लौट रहे ससुर की डंडे से पीटकर हत्या, बेटों के साथ मिलकर बहू ने घटना को दिया अंजाम

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 10:55 PM (IST)

    सुलतानपुर में दूध बेचकर लौट रहे एक वृद्ध रामपति तिवारी की डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप मझली बहू शशि तिवारी और उसके दो बेटों शुभम व सुधा ...और पढ़ें

    दूध बेचकर लौट रहे वृद्ध को बेटों के साथ मिलकर बहू ने डंडे से पीटकर मार डाला। AI जेनरेटेड फोटो

    दूध बेचकर लौट रहे वृद्ध को बेटों के साथ मिलकर बहू ने डंडे से पीटकर मार डाला। AI जेनरेटेड फोटो

    HighLights

    1. सुलतानपुर में दूध बेचकर लौट रहे वृद्ध की हत्या।

    2. मझली बहू और उसके दो बेटों पर हत्या का आरोप।

    3. पारिवारिक विवाद में हस्तक्षेप बना हत्या का कारण।

    संवाद सूत्र, चांदा (सुलतानपुर)। दूध बेचकर घर लौट रहे वृद्ध की शुक्रवार देर शाम रास्ते में डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। इस हत्या का आरोप मझली बहू व उसके दाे बेटों पर लगाया गया है। पुलिस ने मृतक की बड़ी बहू की तहरीर पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

    बरनी की ममता तिवारी पत्नी हेमंत तिवारी की बड़ी बहू है। उन्होंने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उनके ससुर रामपति तिवारी शुक्रवार देर रात दूध बेचकर घर वापस लौट रहे थे।

    घर से करीब 400 मीटर पहले गांव में भट्टे के पास देवर बलवंत के पुत्र शुभम व सुधांशु और उनकी पत्नी शशि तिवारी ने उन्हें रोक लिया। उन्हें डंडों से मारकर घायल कर दिया। उनके सिर में गंभीर चोटें आईं, इससे वह बेहोश होकर गिर पड़े।

    घर लौट रहे पड़ोसी ने उन सभी को ससुर के सड़क के किनारे पड़े होने की जानकारी दी। ग्रामीणों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। चिकित्सक ने हालत गंभीर देख मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    दो बेटे परदेश में करते हैं नौकरी

    मृतक रमापति के तीन पुत्र हेमन्त तिवारी, बलवंत तिवारी तथा जसवंत तिवारी हैं। हेमंत और जसवंत परदेश में रहकर नौकरी करते हैं, लेकिन इनके परिवार बरनी गांव स्थित घर में ही रहते हैं। जबकि बलवंत परिवार सहित यहीं गांव में ही रहते हैं और आटो चलाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं।

    खबरें और भी

    अलग रहता है बलवंत का परिवार

    ममता तिवारी ने बताया कि बलवंत अपने परिवार के साथ अलग रहते हैं, जबकि हेमंत और जसवंत का परिवार मृतक रमापति के साथ रहता है। ममता ने बताया कि कुछ दिन पूर्व बलवंत और उसकी पत्नी के बीच विवाद हुआ।

    इसके बाद बलवंत के बच्चे बलवंत को मारपीट रहे थे। रमापति को जब यह बात पता चली तो वह बलवंत को बचाने गए। आराेपित पात्रों ने उन्हें अपने घर में आने से मना किया। इसके बाद भी वह घर के अंदर जाकर मामले में हस्तक्षेप किए। यही उनकी मौत का कारण बन गया।

    मृतक रमापति के तीन बेेटों में से एक बेटा बलवंत पिता से नाराज चल रहा था। आए दिन परिवार में विवाद की स्थिति रहती थी। शुक्रवार को भी परिवार में विवाद हुआ था। ममता तिवारी की ओर से मिली तहरीर पर एफआईआर दर्ज किया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी की लिए टीमें रवाना की गई हैं।

    यह भी पढ़ें- लखनऊ : मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने के लिए घर में घुसकर की फायरिंग, मकान में तोड़फोड़; FIR दर्ज