Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सुलतानपुर में ई-पॉस मशीन का सर्वर ठप, तीन दिन से नहीं मिल रही खाद; निराश होकर लौट रहे किसान

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 11:01 PM (IST)

    सुलतानपुर में सहकारी समितियों की ई-पॉस मशीनों का सर्वर तीन दिनों से ठप है, जिससे किसानों को डीएपी और यूरिया खाद नहीं मिल पा रही है। खाद न मिलने के कार ...और पढ़ें

    इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

    इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

    HighLights

    1. सुलतानपुर में ई-पॉस मशीनों का सर्वर तीन दिन से ठप।

    2. किसानों को डीएपी और यूरिया खाद नहीं मिल पा रही है।

    3. धान की रोपाई प्रभावित, किसान निराश होकर लौट रहे हैं।

    संवादसूत्र, भदैंया (सुलतानपुर)। सहकारी समितियों में तीन दिनों से ई पाश मशीनों का सर्वर चालू न होने से किसानों को डीएपी व यूरिया खाद नहीं मिल पा रही है। इससे धान की रोपाई भी प्रभावित हो रही है। किसान समिति तक आते हैं, लेकिन खाद न मिलने से उन्हें वापस लौटना पड़ता है।

    किसान साधन सहकारी समिति भपटा सहित कई समितियों में तीन दिनों से ई-पास मशीनों का सर्वर ठप हो गया है। इसके कारण डीएपी और यूरिया खाद का वितरण प्रभावित हुआ है। जिससे खाद लेने पहुंचे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा है।

    तीन दिनों से सुबह से ही खाद लेने के लिए किसान समिति पर पहुंच रहे थे। किसान सर्वर ठीक होने की उम्मीद में घंटों इंतजार करते रहे, लेकिन मशीनों में अंगूठे का सत्यापन नहीं हो पाया। जय प्रकाश, इन्द्रकुमार, नंदलाल, मेहीलाल, रामसेवक, घनश्याम सहित कई किसान बिना खाद लिए ही वापस लौट गए। जबकि, कुछ लोग देर तक केंद्रों पर सर्वर चालू होने का इंतजार करते रहे।

    गौरा के किसान विनोद कुमार ने बताया कि वे दोपहर 12 बजे खाद लेने पहुंचे थे, लेकिन दो घंटे बाद भी सर्वर चालू न होने के कारण उन्हें डीएपी नहीं मिल पाई। समिति के सचिव अनिल तिवारी ने पुष्टि की कि सर्वर न आने के कारण खाद वितरण में दिक्कतें आ रही हैं।