Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सुलतानपुर में यूरिया आते ही समिति पर उमड़े किसान, लोगों ने लगाया महंगे दाम पर खाद बेचने का आरोप

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 04:33 PM (IST)

    कूरेभार में यूरिया खाद मिलने की खबर पर किसान साधन सहकारी समिति ऐनपुर पहुंचे। किसानों ने आरोप लगाया कि उन्हें निर्धारित दर से अधिक कीमत पर यूरिया बेची ...और पढ़ें

    इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

    इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

    HighLights

    1. किसान ऐनपुर समिति पर यूरिया खाद के लिए उमड़े।

    2. निर्धारित ₹267 के बजाय ₹300 प्रति बोरी का आरोप।

    3. समिति सचिव ने अधिक कीमत वसूलने के आरोपों को नकारा।

    संवादसूत्र, कूरेभार (सुलतानपुर)। धान की रोपाई के बाद फसल यूरिया खाद की जरूरत होती है। क्षेत्र में यूरिया की खेप पहुंचने की जानकारी मिलते ही किसान साधन सहकारी समिति ऐनपुर पर किसानों की भीड़ जुट गई। किसानों का आरोप है कि समिति पर उन्हें निर्धारित दर से अधिक कीमत पर यूरिया दी गई।

    किसान मनोज कुमार, देवी प्रसाद, श्री नारायण वर्मा, राजेंद्र दुबे और रहमान अली ने बताया कि उनसे यूरिया की एक बोरी के 300 रुपये लिए गए। किसानों के मुताबिक 45 किलो यूरिया की निर्धारित कीमत 267 रुपये प्रति बोरी है। किसानों ने निर्धारित दर से अधिक वसूली की शिकायत की।

    महंगे रेट में बिकी यूरिया

    किसानों का आरोप है कि निर्धारित मूल्य 267 रुपये होने के बावजूद उनसे 300 रुपये प्रति बोरी लिए गए। वहीं साधन सहकारी समिति के सचिव सुरेंद्र सिंह ने किसानों से अधिक कीमत लेने के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि समिति पर किसानों को सरकारी दर पर ही यूरिया खाद का वितरण किया गया है।