Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सुलतानपुर में 'मां' जांचेंगी मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, छह महिला अभिभावकों का होगा चयन

    Updated: Fri, 10 Jul 2026 03:33 PM (IST)

    सुलतानपुर में स्कूलों में मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता जांचने के लिए 'मां' अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत छह महिला अभिभावकों का चयन किया जाएगा जो साप् ...और पढ़ें

    मां जांचेंगी मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता। AI जेनरेटेड फोटो

    मां जांचेंगी मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता। AI जेनरेटेड फोटो

    HighLights

    1. मध्याह्न भोजन गुणवत्ता जांचने को 'मां' अभियान शुरू।

    2. छह महिला अभिभावक भोजन की गुणवत्ता का साप्ताहिक अनुश्रवण करेंगी।

    3. भोजन की मात्रा, रसोई स्वच्छता और निर्धारित मेनू की निगरानी।

    संवाद सूत्र, सुलतानपुर। स्कूलों में संचालित हो रहे मध्याह्न भोजन योजना की गुणवत्ता की जांच के लिए 'मां' अभियान चलाया जाएगा। गठित विद्यालय प्रबंध समिति में शामिल या अन्य महिलाएं जिनके पाल्य विद्यालय में अध्ययन कर रहे हों, उनमें से छह महिलाओं का चयन किया जाएगा।

    इनके नाम भी विद्यालय में अंकित होंगे और इनमें से चयनित प्रत्येक महिला को सप्ताह में एक दिन भोजन की गुणवत्ता को देखने, चखने व आवश्यक सुझाव देने के लिए निर्धारित किया जाएगा।

    ये महिलाएं छह मुख्य बिंदुओं पर अनुश्रवण कर मध्याह्न भोजन की सरकार के उद्देश्य को साकार करने की दिशा में अपना योगदान सुझाव के रूप में देंगी।

    इसके तहत जिले में राजकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त विद्यालयों, मदरसों आदि में मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता को प्रभावशाली बनाए जाने के लिए विद्यालय में पढ़ाई कर रहे छात्रों के महिला अभिभावकों का एक रोस्टर तैयार किया जाएगा।

    ऐसी छह महिलाएं जो साक्षर हों और इस कार्य के लिए प्रत्येक कार्यदिवस में विद्यालय में आने को तैयार हों, उनका 'मां' अभियान के अंतर्गत चयन किया जाएगा। जिन विद्यालयों में स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा भोजन का वितरण किया जाता है, उनमें भी अभियान के अंतर्गत छह महिला अभिभावक संस्था द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता का अनुश्रवण करेंगी।

    यह भी पढ़ें- कन्नौज में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए खुलेगी 10 मॉडल प्रेरणा कैंटीन, सरकार देगी सब्सिडी

    चयनित प्रत्येक महिला को सप्ताह में एक दिन इसके लिए विद्यालय आना आवश्यक होगा। यह महिलाएं रोस्टर रजिस्टर पर अपनी टिप्पणी एवं सुझाव अंकित कर हस्ताक्षर भी करेंगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता ने बताया कि शासन से प्राप्त निर्देशों का अनुपालन कराया जाएगा।

    ये बिंदु होंगे शामिल

    • पके पकाए भोजन की गुणवत्ता का अनुश्रवण।
    • मानक के अनुसार निर्धारित भोजन की मात्रा छात्रों को प्राप्त हो रही या नहीं।
    • रसोई की साफ-सफाई।
    • छात्र-छात्राओं के भोजन ग्रहण करने वाले बर्तन साफ हैं अथवा नहीं।
    • दूध या फल दिए जाने का समय, मात्रा एवं गुणवत्ता की निगरानी।
    • निर्धारित मीनू के अनुसार भोजन दिया जा रहा या नहीं।

    खबरें और भी