सुलतानपुर में सड़क पर टूटकर गिरा 11 हजार वोल्ट का तार, दो लोगों की करंट लगने से मौत
सुलतानपुर के शंभूगंज बाजार में शनिवार देर शाम 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन का तार गिरने से दो सब्जी विक्रेताओं की करंट लगने से मौत हो गई। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
शंभूगंज बाजार में 11 हजार वोल्ट का तार गिरा।
करंट लगने से दो सब्जी विक्रेताओं की मौत हुई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
संवाद सूत्र, सुलतानपुर। शिवगढ़ के शंभूगंज बाजार में शनिवार की देर शाम 11 हजार वोल्ट की पावर विद्युत लाइन का तार अचानक गिर गया। करंट की चपेट में आकर दो सब्जी विक्रेताओं की मौत हो गई।
शंभूगंज बाजार में शनिवार देर शाम सात बजे सड़क के ऊपर से गुजरा विद्युत लाइन का एक तार अचानक गिर गया। इसकी चपेट में आकर भदैंया के सकवा के राधेश्याम यादव तथा गुरुप्रसाद गुप्ता आकर गंभीर रूप से झुलस गए।
वहीं बगल में खड़ी मोटर साइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर शंभूगंज चौकी प्रभारी, शिवगढ़ थानाध्यक्ष परशुराम ओझा व सीओ रितिक कूपूर मौके पर पहुंचे।
उन्होंने बिजली आपूर्ति ठप कराकर दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज के अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। शिवगढ़ थानाध्यक्ष ने बताया कि घायलों को मेडिकल पहुंचाया गया जहां उनकी मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है।