Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सुलतानपुर में ट्रांसफार्मर फुंका, पौने 12 घंटे गुल रही बिजली, लाइट की किल्लत से पांच हजार लोग रहे परेशान

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 04:22 PM (GMT+05:30)

    सुलतानपुर के नारायणपुर में शुक्रवार को ट्रांसफार्मर फुंकने से करीब पौने 12 घंटे बिजली गुल रही, जिससे 5000 लोगों को पानी और उमसभरी गर्मी से जूझना पड़ा। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. नारायणपुर में ट्रांसफार्मर फुंकने से बिजली आपूर्ति ठप हुई।

    2. करीब पौने 12 घंटे तक 5000 लोग बिजली संकट से जूझते रहे।

    3. भीषण गर्मी और पानी की किल्लत से लोगों को परेशानी हुई।

    संवाद सूत्र, सुलतानपुर। टीपी नगर के नारायणपुर में शुक्रवार की भोर में तीन बजे ट्रांसफार्मर फुंकने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इस दौरान करीब पांच हजार लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिजली गुल होने के करीब चार घंटे बाद इन्वर्टर भी दगा दे गए। नागरिकों को पेयजल के लिए परेशानी हुई। उमसभरी गर्मी में लोगों को दिन बिताना मुश्किल हो गया। दिन में पौने तीन बजे ट्रांसफार्मर लगने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई, तब लोगों ने राहत की सांस ली।

    नारायणपुर के आशीष सिंह, बृजेश, राजेश ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने के बाद बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। पानी न मिलने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। गर्मी की वजह से बच्चे हों या बुजुर्ग सब पसीने से तर बतर हो गए। इससे लोगों को पौने 12 घंटे बिताने में मुश्किलों के दौर से गुजरना पड़ा। उमसभरी गर्मी से बेहाल रहे लोग टीपी नगर के वाटसएप ग्रुप पर बिजली कब तक आएंगी, इसका संदेश प्रसारित करते रहे।

    केबल टूटकर गिरने से बिजली बाधित

    महावीर कालोनी में जाने वाली लाइन की केबल शुक्रवार की सुबह साढ़े नौ बजे टूटकर गिर गई। इससे मुहल्ले की बिजली बाधित हो गई। करीब एक हजार लोगों को गर्मी में परेशानी हुई। दिन में 11 बजे के बहाल आपूर्ति बहाल हुई। साडथ फीडर की लाइन शुक्रवार को दिन में 12 बजे रोस्टिंग में कर गई।

    इससे लौहरदक्षिण, आरडीह, लाखीपुर, बैजापुर, बहलोलपुर, भाईं, सराय आदि गांवों के लोगों को दो घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा। इस फीडर की बिजली दिन में दो बजे बहाल की गई। तब लोगों को गर्मी से राहत मिली। अहिमाने फीडर से भी सुबह छह बजे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बताया गया कि तकनीकी खराबी से बिजली बाधित हुई थी। करीब एक घंटे बाद आपूर्ति बहाल कराई गई।

    खबरें और भी

    ट्रांसफार्मर बदलवाकर बहाल कराई गई आपूर्ति


    अवर अभियंता प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि ट्रांसफार्मर फुंकने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। जिले बदलवाकर बिजली आपूर्ति बहाल कराई गई है।