Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में गायों की डेयरी खोलने पर सब्सिडी दे रही सरकार, लाभ पाने के लिए करें आवेदन

    Updated: Sat, 04 Jul 2026 05:26 PM (GMT+05:30)

    उत्तर प्रदेश सरकार स्वदेशी गायों की डेयरी खोलने पर 50% और 40% तक अनुदान दे रही है। पशुपालक नंद बाबा दुग्ध मिशन के तहत गिर, साहीवाल, थारपारकर जैसी नस्ल ...और पढ़ें

    देशी गायों की डेयरी खोलने पर सरकार देगी सब्सिडी। AI जेनरेटेड फोटो

    देशी गायों की डेयरी खोलने पर सरकार देगी सब्सिडी। AI जेनरेटेड फोटो

    HighLights

    1. स्वदेशी गायों की डेयरी पर 50% तक अनुदान।

    2. नंद बाबा मिशन के तहत दो योजनाएं शुरू।

    3. गिर, साहीवाल, थारपारकर गायों के लिए आवेदन करें।

    जागरण संवाददाता, सुलतानपुर। स्वदेशी गायों की नस्लों को बढ़ावा देने और श्वेत क्रांति लाने की तैयारी चल रही है। देशी गायों की डेयरी खोलने पर पशुपालकों को 50 व 40 प्रतिशत का अनुदान मिलेगा। स्वदेशी नस्ल के गायों की संख्या बढ़ाने के लिए दो योजनाएं शुरू की है। किसानों के साथ अन्य लोग भी साहीवाल, गीर, थारपारकर गाय पाल सकते हैं। इसके लिए आवेदन शुरू हो गए हैं।

    नंद बाबा दुग्ध मिशन की मिनी नंदिनी समृद्धि योजना के तहत गीर, साहीवाल, थारपारकर गायों को पालने के लिए 50 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। 10 गायों की एक यूनिट होगी, जिसकी लागत 23 लाख 60 हजार रुपये हैं। इसके लिए आवेदन लेना पशुपालन विभाग ने शुरू कर दिया है।

    मुख्यमंत्री स्वदेशी गो संवर्धन योजना में भी गीर, साहीवाल, थारपारकर की गायों के पालन की यूनिट स्थापित होगी। यह यूनिट सिर्फ दो गायों की ही रहेगी। लागत दो लाख रुपये हैं, जिसमें से 40 प्रतिशत अनुदान यानि 80 हजार रुपये पशुपालकों को अधिकतम मिलेगा।

    यह भी पढ़ें- कुशीनगर में ग्राम प्रधान की पत्नी का बाथरूम में मिला अधजला शव, इलाके में सनसनी

    पशुपालक विभाग से जारी वेबसाइट (nandbabadugdhmission.up.gov.in) पर आवेदन किया जा सकता है। साथ ही जिला पशु मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय से भी जानकारी ली जा सकती है।

    देशी गायों में क्या है खासियत

    गीर गाय प्रतिदिन 14 से 16 लीटर तक दूध देती है। गाय की बिक्री एक लाख रुपये तक में होती है। गाय के एक लीटर दूध का रेट औसतन 65 रुपये हैं। साहीवाल गाय प्रतिदिन 15 से 16 लीटर दूध देती है। 10 महीने तक दूध दे सकती है।

    खबरें और भी

    थारपारकर गाय को ग्रे सिंधी, सफेद सिंधी और थारी के नाम से भी जाना जाता है। यह गाय 300 दिनों तक दूध दे सकती है। 12 से 14 लीटर दूध प्रतिदिन देती है। इसकी कीमत भी लगभग एक लाख के आसपास है।

    मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना में छह का लक्ष्य है। लाभार्थी को जमीन की बाध्यता लगभग समाप्त कर दी गई है केवल दशमलव दो हेक्टेयर जमीन शेड निर्माण के लिए पर्याप्त होगी। स्वदेशी संवर्धन योजना में जनपद को 28 का लक्ष्य आवंटित है। -डॉ. पीके शर्मा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी।