Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Lucknow Kanpur Expressway के बारे में जान लें सब कुछ, कहां से इंट्री-एग्जिट, एक्सप्रेसवे पर कहां क्या बना

    Updated: Sat, 11 Jul 2026 09:52 PM (IST)

    Lucknow-Kanpur Expressway Route Map पूरी तरह से तैयार हो गया है। कहां से चढ़ें और कहां उतरें? यहां जान लें सफर से पहले जान एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स की पू ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. 13 जुलाई को रक्षामंत्री, गडकरी और सीएम करेंगे उद्घाटन

    2. 4700 करोड़ की लागत से बना 63 किमी एक्सप्रेसवे

    3. लखनऊ-कानपुर यात्रा का समय अब सिर्फ 45 मिनट

    जागरण संवाददाता, उन्नाव। Lucknow Kanpur Expressway: आखिरकार वो पल हो आ गया जब लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे पर वाहन दौड़ने लगेंगे। 13 जुलाई को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और सीएम योगी आदित्यनाथ उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदी बेन कार्यक्रम में भाग लेंगी। शनिवार दोपहर जिलाधिकारी घनश्याम मीना, एसपी जयप्रकाश सिंह के साथ पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया।

    केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए 4,700 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) के अनुसार, एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य जनवरी 2022 में शुरू हुआ था। जबकि, इस राजमार्ग को बनाए जाने की आधारशिला मार्च 2019 और फिर 5 जनवरी 2022 को रखी गई थी। जिसके बाद दिसंबर 2020 में इसे आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे छह के रूप में नामित किया गया।

    दो चरणों में हुआ काम

    इस परियोजना के निर्माण के लिए दो चरणों या पैकेजों में काम किया गया। पैकेज एक और दो दोनों के लिए 2.5 वर्ष की समय सीमा निर्धारित की गई थी। हालांकि बनकर तैयार होने में एक्सप्रेसवे को लगभग चार साल का समय लग गया।

    एक्सप्रेसवे के लिए इतनी लागत लगी

    पहले चरण की अनुमानित लागत 1675.18 करोड़ रुपये जबकि, दूसरे चरण की अनुमानित लागत लगभग तीन हजार करोड़ रुपये रही। जिसमें लखनऊ के शहीद पथ को कानपुर में गंगा पुल के पास स्थित आजाद चौराहा से जोड़ने के लिए एक छह लेन का, पहुंच-नियंत्रित एक्सप्रेसवे विकसित किया गया।

    खबरें और भी

    अब 45 मिनट रह गई लखनऊ से कानपुर की दूरी

    सड़क मार्ग से लखनऊ से कानपुर की दूरी 93 किलोमीटर है और हवाई दूरी 77 किलोमीटर है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इससे दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय दो घंटे से घटकर 45 मिनट हो जाएगा। कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की लंबाई 63 किलोमीटर है। इसमें 18 किलोमीटर का एलिवेटेड रूट और 45 किलोमीटर का नया खंड अविकसित भूमि पर बनाया गया है।

    लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे में कहां क्या

    यह एक्सप्रेसवे कानपुर और लखनऊ को जोड़ रहा है। कुछ स्थानों को छोड़कर दोनों शहरों को जोड़ने वाले एनएच-27 के समानांतर चल रहा है। एक्सप्रेसवे बनने के बाद उन्नाव के बनी से पुरवा होकर आजाद मार्ग चौराहे पर आ रही यह सड़क नेशनल हाइवे से लगभग 8.5 किलोमीटर की दूरी है। वहीं बनी के बाद लखनऊ के शहीद पथ तक 18 किमी यह एक्सप्रेस वे एनएच के ऊपर ही है।

     

    बिंदु विवरण
    परियोजना में प्रमुख संरचनाएं 3 बड़े पुल, 28 छोटे पुल, 38 अंडरपास और 6 फ्लाईओवर
    निर्माण अनुबंध मार्च 2022 में पीएनसी इंफ्राटेक को दो अनुबंध मिले
    कुल अनुमानित लागत 4,700 करोड़ रुपये
    उन्नाव क्षेत्र में लागत लगभग 1,600 करोड़ रुपये
    कुल लंबाई 62.764 किमी
    लेन 6 लेन (भविष्य में 8 लेन तक विस्तारित की जा सकती हैं)
    स्वामी एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण)
    परियोजना मॉडल ईपीसी (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एवं कंस्ट्रक्शन)

     

    हेलीपैड में भरा पानी, बिछाई जा रहीं ईंटे

    कार्यक्रम स्थल व बन रहे तीन हेलीपैड स्थल पर पानी भर गया है। जिसमें मिट्टी डाल कर उसके ऊपर खड़ंजा लगाया जा रहा है। 50 डंपर व 10 बुलडोजर इसमें लगे हैं। कार्यक्रम स्थल से 23 किमी दूर बंथर औद्योगिक क्षेत्र से लाकर मिट्टी डाली जा रही है।

    यह भी पढ़ें- Lucknow Kanpur Expressway पर जाने से पहले जान लें ये नियम, कार इस गति से चलेगी, ये वाहन यहां पूरी तरह से प्रतिबंधित