Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Lucknow Kanpur Expressway पर जाने से पहले जान लें ये नियम, कार इस गति से चलेगी, ये वाहन यहां पूरी तरह से प्रतिबंधित

    Updated: Sat, 11 Jul 2026 09:08 PM (GMT+05:30)

    लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का लोकार्पण 13 जुलाई को होगा, जिसके बाद यह जनता के लिए खुल जाएगा। इस पर कार की अधिकतम गति 120 किमी/घंटा होगी, जबकि बाइक और ऑटो ...और पढ़ें

    लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे। जागरण

    लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे। जागरण

    HighLights

    1. लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का लोकार्पण 13 जुलाई को।

    2. कार की अधिकतम गति 120 किमी/घंटा निर्धारित।

    3. बाइक, ऑटो, ई-रिक्शा, साइकिल पूरी तरह प्रतिबंधित।

    जागरण संवाददाता, उन्नाव। लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे का 13 जुलाई को लोकार्पण होना है। अगले दो दिनों में एक्सप्रेसवे लोगों के लिए शुरू हो जाएगा। ऐसे में नियमों के साथ यहां पर वाहन चलेंगे। इसमें कार की गति को यहां पर चलने के लिए निर्धारित की गई। साथ ही बाइक, आटो सहित कई वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है।

    13 जुलाई को लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे के लोकार्पण को जनपद में पड़री खुर्द ग्राम पंचायत के मजरे झाऊ खेड़ा में एनएचएआई की संरक्षित पांच बीघा जमीन पर कार्यक्रम की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। यहां तीन हेलीपैड बनाए जा चुके हैं। इन पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकाप्टर किस वाले पर उतरेगा इसका भी चिह्नांकन किया जा चुका है।

    लोकार्पण के साथ ही जनता को होगा समर्पित

    निर्माण एजेंसी पीएनएसी के प्रोजेक्ट और सुरक्षा मैनेजर विजय एस कुंडू ने बताया कि लोकार्पण को लेकर सारी तैयारियां लगभग पूरी हैं। जो कसर रह गई है। वैसे तो बारिश खलल डाल रही है लेकिन काम किया जा रहा है। 13 जुलाई को जनता के लिए लोकार्पण होने जा रहा लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे जहां अपने अत्याधुनिक निर्माण के लिए विशेष माना जा रहा है।

    गति के मानक तय किए गए

    वहीं इस सड़क पर चलने वाली कार व भारी वाहनों के लिए गति मानक तय किए गए हैं। एनएचएआइ पीडी नकुल वर्मा ने बताया कि इस मार्ग पर कार की अधिकतम गति सीमा जहां 120 किमी प्रति घंटा है। वहीं सड़क पर भारी वाहन ट्रक, डंपर बस इत्यादि को चलने के लिए 80 किमी प्रति घंटा गति निर्धारित है।

    खबरें और भी

    इन्हें प्रतिबंध किया गया

    एनएचएआइ पीडी नकुल वर्मा ने बताया कि इस एक्सप्रेसवे पर वाहनों की गति को सीमित किया गया है। ऐसे में मार्ग पर बाइक, आटो, ई रिक्शा व साइकिल आदि पूरी तरह प्रतिबंधित हैं।

    दोनों शहरो के बीच यात्रा में समय कम होगा

    सड़क मार्ग से लखनऊ से कानपुर की दूरी 93 किलोमीटर है और हवाई दूरी 77 किलोमीटर है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इससे दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय दो घंटे से घटकर 45 मिनट हो जाएगा। कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की लंबाई 63 किलोमीटर है। इसमें 18 किलोमीटर का एलिवेटेड रूट और 45 किलोमीटर का नया खंड अविकसित भूमि पर बनाया गया है।

    यह भी पढ़ें- कानपुर में दिल दहला देने वाली घटना, नयागंज के होटल में प्रेमी युगल ने किया सुसाइड

    यह भी पढ़ें- 32 हजार करोड़ की परियोजना: 187 किमी कानपुर‑अयोध्या नमो भारत काॅरिडोर मंजूर, नयागंज बनेगा पहला स्टेशन

    यह भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं? कानपुर में भी हैं पुरी की तरह भगवान जगन्नाथ के प्राचीन मंदिर, 216 साल पुरानी रथयात्रा की अनोखी परंपरा