Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर के होटल में शादीशुदा प्रेमी युगल ने किया सुसाइड, मौत के बाद खुली इस्टाग्राम लव स्टोरी, लिव इन में रहने का था प्लान

    Updated: Sat, 11 Jul 2026 11:03 PM (GMT+05:30)

    कानपुर के नयागंज स्थित सूर्या होटल में फतेहपुर निवासी युवक और उन्नाव की महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, दोनों बालिग थे औ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. कानपुर के सूर्या होटल में प्रेमी युगल ने की आत्महत्या।

    2. फतेहपुर और उन्नाव निवासी थे दिग्नविजय और शिवांगी।

    3. जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, पुलिस कर रही जांच।

    जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर में दर्दनाक घटना सामने आई है। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का दर्दनाक अंत देखने को मिला। शादीशुदा प्रेमी युगल ने होटल में आत्महत्या कर ली। प्रेमी फतेहपुर और प्रेमिका उन्नाव की रहने वाली थी।

    नयागंज स्थित सूर्या होटल में शनिवार दोपहर शादीशुदा प्रेमी युगल ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। दोपहर साढ़े तीन बजे कमरे से चीखने की आवाज सुनकर पहुंचे होटल कर्मचारियों ने दोनों को बेसुध पाया, जिसके बाद कलक्टरगंज पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को उर्सुला अस्पताल भेजा, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

    मृतकों की पहचान फतेहपुर के राधानगर रमवां निवासी 35 वर्षीय दिग्विजय सिंह और उन्नाव की 40 वर्षीय महिला के रूप में हुई। उन्होंने दोपहर 12 बजे होटल की पहली मंजिल में कमरा नंबर 105 लिया था।

    सल्फास खाकर दी जान

    सूचना पर कलक्टरगंज एसीपी आनंद कुमार ओझा फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो कमरे से सल्फास जैसी तीखी दुर्गंध मिली। कमरे में उल्टी और जहरीला पदार्थ खाने के बाद बचने के लिए किए गए संघर्ष के निशान भी मिले हैं। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि सल्फास कहां से लाया गया था।

    महिला के पानी मांगने की चीख सुनाई दी

    पुलिस ने होटल के प्रवेश द्वार का सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ले लिया है। दोपहर साढ़े तीन बजे महिला के पानी-पानी मांगते हुए चीखने की आवाज सुनकर होटल के कर्मचारी दौड़कर पहुंचे तो कमरा खुला हुआ था। दोनों बिस्तर पर पड़े थे और उनके मुंह से झाग निकल रहा था।

    सहेली की मां को देखने की बात कहकर निकली थी महिला

    पुलिस की सूचना पर दोनों के स्वजन पहुंचे। पूछताछ में पता चला कि दिग्विजय सिंह रेलवे में प्रयागराज में कोच अटेंडेंट के पद पर कार्यरत था और उसका 10 साल का बेटा है। वहीं, महिला के पिता ने बताया कि बेटी के दो बच्चे हैं। वह सुबह घर से सहेली की मां को देखने की बात कहकर निकली थी। उन्होंने दिग्विजय के बारे में किसी भी तरह की जानकारी होने से इन्कार किया।

    खबरें और भी

    फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। दोनों के मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर गहन जांच की जा रही है। स्वजन से बातचीत और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    - आनंद कुमार ओझा, एसीपी कलक्टरगंज


    इंस्टाग्राम के जरिये छह माह पहले दिग्विजय से हुई थी दोस्ती

    महिला की मां ने बताया कि दो बच्चों की अच्छी परवरिश व महिला को पढ़ाने के लिए दामाद एक माह पहले गुजरात के अहमदाबाद चला गया था। वहां रहकर वह अपनी ईको वैन चलाता था। चर्चा है कि महिला की छह माह पहले इंस्टाग्राम के जरिये दिग्विजय से दोस्ती हुई थी। दोनों शादी करना चाहते थे। बिना पति से तलाक लिए यह संभव न होने व पति को इसकी भनक लगने पर महिला लिव-इन रिलेशनशिप में दिग्विजय के साथ रहने के लिए दौड़भाग कर रही थी।

    पिता को फोन किया था

    मां ने बताया कि शनिवार दोपहर 12 बजे बेटी ने पिता के पास फोन किया था। बताया था कि उसकी सहेली की तबीयत खराब है। उसे देखने कानपुर जा रहे हैं। मां ने बताया कि अप्रैल 2026 में बेटी मायके आई थी। मां के अनुसार जिस युवक के साथ उसका शव होटल के कमरे में मिला, वह उसे नहीं जानती है।

    चैंबर में भी प्रैक्टिस के लिए नहीं जा रही थी

    वहीं जिस अधिवक्ता के सानिध्य में वह कानूनी दांव-पेंच सीख रही थी, उन्होंने बताया कि लगभग डेढ़ साल पहले महिला उनके पास सीखने के उद्देश्य से आई थी। वह कभी कभार ही कचहरी आती थी। लगभग चार माह से वह कचहरी आ ही नहीं रही थी। बस्ते बताया था कि उसके देवर की मई में शादी है, जिसमें वह व्यस्त है। इसके बाद वह चेंबर नहीं आई।

    यह भी पढ़ें- कानपुर की खस्ता-कचौड़ी पर फिदा हुए अन्नू कपूर, बोले- इस बार खाकर ही जाऊंगा

    यह भी पढ़ें- 32 हजार करोड़ की परियोजना: 187 किमी कानपुर‑अयोध्या नमो भारत काॅरिडोर मंजूर, नयागंज बनेगा पहला स्टेशन

    यह भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं? कानपुर में भी हैं पुरी की तरह भगवान जगन्नाथ के प्राचीन मंदिर, 216 साल पुरानी रथयात्रा की अनोखी परंपरा