उन्नाव में बारिश के चलते 5 मीटर धंसा गंगा एक्सप्रेसवे का एप्रोच रोड, शुरू हुई मरम्मत
उन्नाव में गंगा एक्सप्रेसवे का बशीरतगंज पहुंच मार्ग पांच मीटर धंस गया है, जिसकी मरम्मत पटेल इंफ्रास्ट्रक्चर कर रही है। ...और पढ़ें
-1784745340214_m.webp)
बसीरतगंज स्थित गंगा एक्सप्रेसवे के टोल पर धंसी सड़क की मरम्मत कार्य को कराती कार्यदाई संस्था और बेहटा मुजावर के शादीपुर गांव के पास वर्षा से कटी गंगा एक्सप्रेस वे किनारे की मिट्टी
HighLights
बशीरतगंज में गंगा एक्सप्रेसवे का पहुंच मार्ग पांच मीटर धंसा।
बारिश से एक्सप्रेसवे के किनारे की मिट्टी कई जगह खिसकी।
पटेल इंफ्रास्ट्रक्चर द्वारा मरम्मत कार्य तेजी से जारी है।
जागरण संवाददाता, उन्नाव। जनपद में 105 किमी क्षेत्र के गंगा एक्सप्रेसवे की पूर्व में सर्विस लेन धंसने के बाद अब बशीरतगंज में एक्सप्रेसवे और हाईवे कानपुर लखनऊ के इंटरचेंज पहुंच मार्ग में पांच मीटर धंसने की समस्या आ गई है।
बशीरतगंज से गंगा एक्सप्रेसवे पर चढ़ते समय टोल से 50 मी. ऊपर की ओर पहुंच मार्ग लगभग पांच मीटर तक धंस गया है। जिसका मौजूदा समय गंगा एक्सप्रेसवे की निर्माण एजेंसी पटेल इंफ्रास्ट्रक्चर मरम्मत करवा रही है। वहीं एक्सप्रेसवे पर भी पुल के पास किनारे ढलान की मिट्टी धंसने से कंक्रीट की नाली टूट गई और रोड में हल्की दरार आ गई।
गंगा एक्सप्रेसवे के मुख्य मार्ग को मजबूती देने वाली ढलान की मिट्टी कई स्थानों पर वर्षा के कारण बह और कट गई है। जिससे मुख्य मार्ग पर भी धंसने की समस्या आ सकती है।
दही क्षेत्र में बसीरतगंज के पास गंगा एक्सप्रेसवे पर चढ़ने के लिए बनाई गई रोड टोल के आगे बारिश के चलते पांच मीटर धंस गई। जिसकी मरम्मत कार्य संस्था करवा रही है। वही एक्सप्रेसवे पर भी पुल के पास किनारे ढलान की मिट्टी धसने से कंक्रीट की नाली टूट गई और रोड में हल्की दरार आ गई। जिसकी मरम्मत करवाई जा रही है। इसके अलावा भी यहां कई जगह एक्सप्रेसवे की किनारे की मिट्टी धंस गई।
जिसके बाद कार्यदाई संस्था यहां मिट्टी डलवा कर अब जाल बिछवा रही है। रोड पर हुए जगह-जगह पैचिंग वर्क भी कार्यकारी संस्था की कार्यशैली दर्शा रहे हैं। इसके अलावा मुख्य मार्ग को मजबूती देने वाली मिट्टी बड़ी मात्रा में कट रही है। जिसके कारण हरदोई में सात मीटर मुख्य मार्ग धंसने जैसी स्थिति जनपद में भी आ सकती है।
खबरें और भी
एक्सप्रेसवे पर अधिकांश स्थानों पर ढलान की मिट्टी बह व कट रही है। बरसात के कारण यह समस्या पाई जा रही है। हालांकि जहां मिट्टी बही अथवा कटी है। उन स्थानों को चिन्हित कर निर्माण एजेंसी मिट्टी भरवाने का कार्य कर रही है। बावजूद अभी भी तमाम स्थानों पर मिट्टी बहने व कटने की समस्या अनदेखी ही है।
तेज अथवा अधिक बरसात होने पर यह मिट्टी और कटेगी व बहेगी। जिससे मुख्य मार्ग के नीचे भरान की मिट्टी को खिसकने का स्थान मिल सकता है। यदि ऐसा हुआ तो गंगा एक्सप्रेसवे का मुख्य मार्ग भी हरदोई जनपद की तरह कहीं भी धंस सकता है।

बांगरमऊ से सफीपुर तक एक्सप्रेसवे के किनारों की मिट्टी खिसकी
गंगा एक्सप्रेसवे की बेहटा मुजावर क्षेत्र के शादीपुर गांव के पास बने इंटरचेंज से सफीपुर तहसील क्षेत्र तक पड़ताल की गई। हालांकि यहां पर गंगा एक्सप्रेसवे की मुख्य सड़क कहीं पर धंसी हुई नहीं मिली। जबकि, लगभग 10 से अधिक स्थानों पर किनारे की मिट्टी वर्षा से खिसकी हुई दिखाई दी। जिससे निर्माण कंपनी द्वारा सही किया जा रहा है।
लगातार हो रही वर्षा के कारण गंगा एक्सप्रेसवे के कुछ हिस्सों में किनारों की मिट्टी खिसकने लगी। बारिश के पानी से ढाल वाले भागों पर कटान होने की सूचना मिलते ही निर्माण कंपनी की टीम मौके पर पहुंच गई और तत्काल मरम्मत कार्य शुरू करा दिया।
यह भी पढ़ें- उन्नाव में 3 मोबाइल नंबरों से अपलोड किए गए बच्चों के अश्लील वीडियो, महिला पर रिपोर्ट
शादीपुर गांव के पास किमी संख्या 379 के पास वर्षा के दौरान रेनकट के पास कई जगहों पर मिट्टी खिसक गई है। जिससे ढलान पर बांधा गया जाल भी कई जगहों पर दिखाई देने लगा। इसी क्रम में किमी संख्या 378 के पास भी मिट्टी खिसकी हुई दिखाई दी।
गंगा एक्सप्रेसवे पर टोल के पास जो मार्ग का हिस्सा धंस गया है। वहां का मरम्मतीकरण जारी है। अधिक बारिश होने की वजह से जिन जगहों पर एक्सप्रेसवे की अधिक ऊंचाई है वहां मिट्टी काटन की समस्या हुई है। पहली बारिश में कुछ समस्याएं आती हैं मेंटेनेंस का कार्य कराया जा रहा है।
सतीश सिंह, कार्यकारी संस्था पटेल इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रोजेक्ट मैनेजर