Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में भारी बारिश से 24 घंटे में 6 सेंटीमीटर बढ़ा गंगा नदी का जलस्तर, तटवर्ती इलाकों में बढ़ी चिंता

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 01:25 PM (IST)

    उन्नाव के शुक्लागंज में गंगा नदी का जलस्तर बीते 24 घंटे में छह सेंटीमीटर बढ़ गया है। जलस्तर बढ़ने से चंपापुरवा, गोताखोर सहित गंगा किनारे बसे मुहल्लों ...और पढ़ें

    24 घंटे में छह सेंटीमीटर बढ़ा गंगा नदी का जलस्तर।

    24 घंटे में छह सेंटीमीटर बढ़ा गंगा नदी का जलस्तर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, उन्नाव। गंगा नदी का जलस्तर बीते 24 घंटे में छह सेंटीमीटर बढ़ा है। जलस्तर बढ़ने से गंगा नदी किनारे रहने वाले लोगों की चिंताएं बढ़ने लगी हैं।

    केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों के अनुसार, बीते मंगलवार को शाम चार बजे गंगा नदी का जलस्तर 107.720 मीटर रिकार्ड किया गया। जो बुधवार को शाम चार बजे की पैमाइश में 107.780 मीटर दर्ज किया गया।

    इस तरह से 24 घंटे में गंगा का जलस्तर छह सेंटीमीटर बढ़ा है। वहीं, चंपापुरवा, गोताखोर, इंदिरानगर, शक्तिनगर, रविदासनगर आदि गंगा किनारे बसे मुहल्लों में रहने वाले लोगों में जलस्तर बढ़ने से चिंताएं बढ़ने लगी है।

    बारिश से गर्मी से मिली राहत

    बता दें कि प्रदेश में मानसून मजबूती से आगे बढ़ रहा है। पिछले तीन दिन से राज्य में हो रही बारिश से भीषण गर्मी और उमस से काफी राहत मिली है।

    मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार से पूरब से पश्चिम तक करीब 30 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि इतने ही जिलों में 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ वज्रपात के भी पूर्वानुमान हैं। लखनऊ में भी गुरुवार और शुक्रवार को बहुत भारी बारिश की चेतावनी है।

    मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दिनों में जलभराव, बिजली गिरने और तेज हवा के कारण जनजीवन प्रभावित हो सकता है। निचले इलाकों में पानी भरने तथा यातायात बाधित होने की आशंका भी व्यक्त की गई है।

    यह भी पढ़ें- UP Weather Today: लखनऊ समेत पूर्वी और पश्चिमी यूपी में आज से भारी बारिश, IMD ने 30 जिलों के लिए जारी किया अलर्ट