Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उन्नाव: 24 घंटे में 21 सेंटीमीटर और बढ़ा गंगा नदी का जलस्तर, खतरे के निशान के करीब पहुंचा

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 12:42 PM (GMT+05:30)

    उन्नाव के शुक्लागंज में गंगा नदी का जलस्तर बीते 24 घंटों में 21 सेंटीमीटर बढ़कर 110.390 मीटर हो गया है, जिससे किनारे बसी बस्तियों में रहने वालों की चि ...और पढ़ें

    तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर।

    तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाा, उन्नाव। गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। बीते 24 घंटों में गंगा नदी का जलस्तर 21 सेंटीमीटर और बढ़ गया है।

    जिससे गंगा किनारे बसी बस्तियों में रहने वाले लोगों पर संकट गहरा रहा है। केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों के अनुसार बीते सोमवार को शाम छह बजे गंगा नदी का जलस्तर 110.180 मीटर रिकार्ड किया गया था। जो कि 24 घंटों के बाद मंगलवार को शाम छह बजे की पैमाइश में एक मीटर 21 सेंटीमीटर बढ़कर 110.390 मीटर पहुंच गया है।

    शुक्लागंज में चेतावनी बिंदु 112 मीटर पर व खतरे का निशान 113 मीटर पर है। बता दें कि गंगा का जलस्तर बढ़ने से मनोहरनगर, बालूघाट, इंदिरानगर, शक्तिनगर, बहादुर बगिया, गंगानगर, रविदासनगर, आलमनगर, मिश्रा कालोनी, चंपापुरवा, गोताखोर आदि गंगा किनारे बस्तियों में रहने वाले लोगों की बेचैनी बढ़ गई है।

    यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा में पहली बार बड़ा बदलाव! गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन से पैदल जा सकेंगे श्रद्धालु, भारी वाहन होंगे डायवर्ट