उन्नाव में गंगाघाट रेलवे स्टेशन के कार्य ने पकड़ी रफ्तार, दिसंबर में तैयार हो जाएगी दो मंजिला बिल्डिंग
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत गंगाघाट रेलवे स्टेशन का 31 करोड़ की लागत से कायाकल्प तेजी से हो रहा है। नई दो मंजिला बिल्डिंग का निर्माण कार्य दिसंबर तक ...और पढ़ें

उन्नाव में गंगाघाट रेलवे स्टेशन के कार्य ने पकड़ी रफ्तार।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, कानपुर। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत गंगाघाट रेलवे स्टेशन की नई बिल्डिंग बनाने का कार्य अब तेजी पकड़ रहा है। 31 करोड़ की लागत से गंगाघाट रेलवे स्टेशन का कायाकल्प कराया जाना है। राजीवनगर खंती की ओर आरसीसी की वाल बनाने का कार्य चल रहा है।
वहीं, दूसरी ओर लोहे का जाल डालकर नई बिल्डिंग के बेसमेंट की तैयारी की जा रही है। रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि स्टेशन की नई बिल्डिंग का काम दिसंबर तक पूरा हो जाएगा।
गंगाघाट रेलवे स्टेशन का कायाकल्प कार्य तेजी से कराया जा रहा है। राजीव नगर खंती की ओर दीवार बनाने का काम चल रहा है। वहीं दूसरी ओर स्टेशन की नई दो मंजिला बिल्डिंग बनाए जाने के लिए खोदाई कराकर बेसमेंट बनाए जाने का काम चल रहा है। लोहे की सरियों का जाल बांधा जा रहा है।
बेसमेंट बनने के साथ बिल्डिंग का काम शुरू करा दिया जाएगा। दो मंजिला भवन में यात्रियों के लिए विश्राम कक्ष, प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, पूछताछ केंद्र और यात्रियों के बैठने के लिए अच्छी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। बीते दिनों गंगाघाट रेलवे स्टेशन पहुंचे डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने भी कार्यदायी संस्था को जल्द से जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए थे।