Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    NHAI का बड़ा फैसला! Kanpur-Lucknow Highway पर भी सफर होगा महंगा, जानें कार से लेकर ट्रक का कितना बढ़ेगा टोल टैक्स?

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 07:30 PM (IST)

    एनएचएआई कानपुर-लखनऊ हाईवे (NH-27) पर टोल बढ़ाने की तैयारी में है, जो एक वित्तीय वर्ष में दूसरी वृद्धि होगी। यह वृद्धि 18 किमी एलिवेटेड मार्ग पर मुफ्त ...और पढ़ें

    नवाबगंज टोल प्लाजा से निकलते वाहन। जागरण

    नवाबगंज टोल प्लाजा से निकलते वाहन। जागरण

    HighLights

    1. एनएचएआइ ने अप्रूवल के लिए शासन को भेजा पत्र, डेढ़ माह के अंदर ही हो जाएगा लागू

    2. कार से लेकर भारी वाहनों तक मौजूदा टोल शुल्क से 20 रुपये तक अधिक आएगा अंतर

    3. अब तक पहली बार एक साल में दो बार टोल बढ़ाए जाने से बनेगा एनएचएआइ का रिकार्ड

    जागरण संवाददाता, उन्नाव। एक ओर लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे संचालन के बाद महंगे टोल के साथ जहां इस पर सफर करने वालों को बहुत कम समय में लखनऊ से कानपुर आना और जाना अब बेहद आसान हो गया है। वहीं कानपुर-लखनऊ हाईवे (एनएच-27) पर पहले दिन ही चार हजार वाहनों की संख्या कम दर्ज की गई। कमोवेश यही हाल बुधवार को भी रहा। बावजूद एनएचएआइ लखनऊ यूनिट नेशनल हाइवे कानपुर-लखनऊ हाईवे का टोल बढ़ाने जा रहा है। एनएचएआइ द्वारा टोल बढ़ाने पर अब तक पहली बार एक वित्तीय वर्ष में दोबारा टोल बढ़ने का रिकार्ड बनेगा।

    अभी तक एनएचएआइ हर साल 31 मार्च रात 12 बजे के बाद टोल में वार्षिक वृद्धि करता रहा है। जिसमें मार्च 31, 2026-27 में पांच से 45 रुपये तक वृद्धि के रूप में दर्ज की गई है। इसमें भी पिछले वर्ष की तरह कार का टोल इस बार भी नहीं बढ़ाया था। जबकि, कामर्शियल वाहनों से लेकर बड़े ट्रकों तक पांच से 45 रुपये की टोल वृद्धि की गई थी।

    अब एनएचएआइ पीडी नकुल वर्मा का कहना है कि हम कानपुर लखनऊ हाईवे पर टोल बढ़ाने जा रहे हैं। हालांकि कार से लेकर बड़े वाहनों तक भी यह वृद्धि अधिकतम 30 रुपये तक होगी। पीडी ने बताया कि एप्रूवल के लिए मंत्रालय पत्र गया हुआ है। जिसके बाद एक से डेढ़ माह के बीच एप्रूवल मिलते ही टोल वृद्धि लागू कर दी जाएगी।

    क्यों बढ़ रहा टोल

    टोल वृद्धि के पीछे पीडी ने तर्क दिया है कि लखनऊ से बनी तक लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर सफर फ्री है। वाहन सवार आराम से इस 18 किमी मार्ग का सफर मुफ्त में कर रहे हैं। लेकिन बनी पहुंचते ही सर्विस रोड से कानपुर लखनऊ हाईवे पर आ जाते हैं। उधर हाल ही में 102 करोड़ से हाईवे का ओवरले के साथ सभी सड़क सुरक्षा व्यवस्थाएं चौकस की गई हैं। जिससे वाहन सवार सुगमता का अहसास कर रहे हैं। पीडी ने बताया कि अप्रूवल के बाद बढ़ा हुआ शुल्क नवाबगंज टोल प्लाजा से वसूला जाने लगेगा।

    खबरें और भी

    हाईवे पर मासिक पास की मौजूदा दर

    चालू वित्तीय वर्ष में मासिक पास की दरों में न्यूनतम 80 रुपये तो अधिकतम 520 रुपये की बढ़ोतरी वाहन के आकार के अनुसार की गई है। इसमें भी 15 से 30 रुपये टोल शुल्क की बढ़ोतरी होगी। जिसके बाद न्यूनतम 100 रुपये तक अधिकतम 550 रुपये का शुल्क पड़ेगा।

    हाइवे पर मौजूदा व बढ़ने के बाद संभावित टोल शुल्क
    वाहन मौजूदा सिंगल यात्रा (रु.) मौजूदा आना-जाना (रु.) संभावित सिंगल यात्रा (रु.) संभावित आना-जाना (रु.)
    कार 95 145 110 175
    हल्के कामर्शियल वाहन 155 235 175 265
    बस और ट्रक 330 495 345 525
    थ्री एक्सल कामर्शियल वाहन 360 540 375 570
    चार से छह एक्सल वाहन 515 775 530 805
    ओवरसाइज वाहन (सात एक्सल से अधिक) 630 945 645 950

     

    यह भी पढ़ें- Lucknow Kanpur Expressway देश का सबसे महंगा एक्सप्रेसवे, कितना देना होगा टोल टैक्स, फिर भी समय और सुविधा में देगा बड़ा फायदा