Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उन्नाव: थाने पहुंची माखी दुष्कर्म पीड़िता, सोशल मीडिया पर अपमानित करने का लगाया आरोप

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 12:24 PM (IST)

    माखी दुष्कर्म पीड़िता ने पुलिस थाने पहुंचकर दो महिलाओं पर सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार कर अपमानित करने का आरोप लगाया है। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर।

    प्रतीकात्मक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, उन्नाव। माखी दुष्कर्म पीड़िता सुरक्षाबलों के साथ मंगलवार को माखी थाना पहुंची। उसने दो महिलाओं के नाम पुलिस को बताकर कुछ लिंक दिखाए।

    पीड़िता ने आरोप लगाया कि यह दोनों महिलाएं इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म पर उसके विरोध में पोस्ट कर अपमानित करने साथ-साथ दुष्प्रचार कर रही हैं। पीड़िता ने जांच कर कार्रवाई की मांग की।

    एसओ ने बताया कि दुष्कर्म पीड़िता से कहा गया कि लिंक को वॉट्सएप पर भेज देना, लेकिन देर शाम तक उसने लिंक नहीं भेजा। यदि लिंक आता है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

    थाने पहुंची माखी दुष्कर्म पीड़िता

    दुष्कर्म पीड़िता मंगलवार को सुरक्षाकर्मियों के साथ गांव पहुंची। लगभग दो घंटे वहां रुकने के बाद वह माखी थाना पहुंची। एसओ योगेश सिंह ने बताया कि दुष्कर्म पीड़िता ने दो महिलाओं पर आरोप लगाया कि वह इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म की मदद से उसके विरोध में दुष्प्रचार कर बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं।

    जांच के बाद होगी कार्रवाई- पुलिस

    दुष्कर्म पीड़िता ने एक लिंक देने की बात कही। जब लिंक को वॉट्सएप पर मांगा तो उन्होंने शीघ्र भेजने की बात कही और चली गईं। बताया कि देर शाम तक पीड़िता का कोई लिंक उनके पास नहीं आया। यदि लिंक आता है तो आरोपों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

    बता दें कि पीड़िता ने पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। जिस पर मुकदमा दर्ज कर कुलदीप सेंगर को जेल भेजा गया था। मौजूदा समय में वह तिहाड़ जेल में सजा काट रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- उन्नाव दुष्कर्म केस: SC ने कुलदीप सेंगर की जमानत पर लगाई रोक, हाई कोर्ट का आदेश रद