विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उन्नाव के पचोड्डा में माली के घर राहुल गांधी करेंगे दोपहर का भोजन

By Nawal MishraEdited By:
Published: Wed, 21 Sep 2016 11:42 PM (IST)Updated: Thu, 22 Sep 2016 01:28 PM (IST)

किसान यात्रा के दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी उन्नाव-लालगंज हाईवे स्थित एक गांव में गुरुवार को एक गरीब के घर लंच करेंगे।

News Article Hero Image

उन्नाव (जेएनएन)। किसान यात्रा के दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी उन्नाव-लालगंज हाईवे स्थित पचोड्डा गांव के किसान गणेशी और उनकी पत्नी के घर लंच (दिन का भोजन) करेंगे। कीचड़ भरी गली से गुजर कर राहुल जाएंगे गणेशी के घर। सुबह से ही गली में लग गया पुलिस का पहरा। गांव वालों में कांग्रेस उपाध्यक्ष के आने को लेकर है कौतूहल। गणेशी के यहां राहुल करेंगे लंच। दंपती ने कर रखी है पूरी तैयारी।

राहुल के घर आने की सूचना के बाद गरीब परिवार उनकी अगवानी के लिए पलक पावड़े बिछाए हुए है। तंगहाली में बसर करने वाले पेशे से माली नि:संतान दंपती की खुशी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वे केवल राहुल-राहुल की रट लगाए है। पति-पत्नी दोनों का दिन आज पूरा दिन लंच के लिए क्या-क्या परोसा जाए, उसी में गुजर गया। बीच-बीच में एसपीजी और पार्टी के नेता भी पहुंचे पर इस तरह की किसी को खबर न हो सके।

तस्वीरों में देखें- राहुल गांधी की खाट सभा और रोड-शो

गुरुवार सुबह शहर में रोड शो करने के बाद राहुल गांधी काफिले के साथ गदनखेड़ा बाईपास से गड्ढों में तब्दील उन्नाव-लालगंज हाईवे के रास्ते रायबरेली के लिए लिए जाएंगे। जिला मुख्यालय से करीब 22 किमी दूर हाईवे किनारे बेथर गांव के बाद पडऩे वाले पचोड्डा गांव में माली परिवार के घर कांग्रेस उपाध्यक्ष के भोजन का इंतजाम हुआ है। आज दोपहर तक खाने की तैयारी मुकम्मल हो चुकी थी। दो दिन पहले कांग्रेस के एक नेता ने माली दंपती से राहुल गांधी को भोजन कराने की इच्छा जतायी तो पहले उनको यकीन नहीं हुआ।

बाद में यकीन होने के बाद वे वह झट से तैयार हो गए। कार्यक्रम तय होने के बाद से ही तैयारी में लगे दंपती ने बुधवार को राहुल सहित पांच लोगों को स्वादिष्ट भोजन कराने की तैयारी कर ली। इस बीच गुपचुप तरीके से पहुंची एसपीजी की टीम ने माली के घर का मुआयना करने के साथ पास पड़ोस में रहने वालों के बारे में भी पूछताछ किया। बुधवार सुबह से ही उसके घर पर एसपीजी का पहरा देखा गया।

राहुल का पीएम पर हमला, कहा-BJP-PDP की नीति ने आतंकियों को दिया मौका

राहुल के लिए बनाएंगे खास दाल

कांग्रेस उपाध्यक्ष के लिए माली दंपती ने छोले और आलू की सब्जी, रायता के साथ सलाद का भी बंदोबस्त किया है। सब्जी पूड़ी के साथ वह अपने खास मेहमान का खाने के बाद गुलाब जामुन से मुंह मीठा कराएंगे। इन पकवानों के साथ दोनों ने खास अरहर की दाल भी बनाकर रखने की बात कही। पता नहीं राहुल कहीं दाल न मांग बैठें। बारिश में बदरंग हो चुके घर को दंपती ने रंग रोगन करके सजा दिया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।