रील के जुनून में जिंदगी से खिलवाड़: तेज रफ्तार वाहनों के बीच उन्नाव का चौराहा बना शूटिंग स्पॉट
उन्नाव में युवा, खासकर युवतियां, व्यूज और लाइक्स के लिए जान जोखिम में डालकर खतरनाक जगहों पर वीडियो शूट कर रही हैं। गदनखेड़ा चौराहा और रेलवे ट्रैक जैसे ...और पढ़ें

HighLights
दो माह के अंतराल में 12 से अधिक युवतियों के वीडियो हो चुके प्रसारित
लाइक व व्यूज बढ़ाने के लिए खतरे को देते दावत, नहीं लग पा रही रोक
पुलिस कार्रवाई के बावजूद खतरनाक वीडियो शूट जारी है
जागरण संवाददाता, उन्नाव। अधिक व्यूज व कमेंट पाकर प्रसिद्धि पाने के लिए युवकों के साथ युवतियां भी जान जोखिम में डालने से पीछे नहीं हैं। गदनखेड़ा चौराहा मौजूदा समय में वीडियो शूट का प्वाइंट बन गया है। कभी चौराहा में बीच सड़क पर तो कभी ओवरब्रिज पर चढ़कर युवतियां नृत्य करते हुए फोटो व वीडियो शूट करा रही है।
तेज रफ्तार वाहनों के बीच सड़क पर खड़े होकर पोज बनवाना न सिर्फ उनकी जान के लिए खतरा बन रहा है, बल्कि राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर रहा है। बुधवार को बीघापुर रेलवे स्टेशन पर बीच पटरी पर बैठकर युवती का वीडियो शूट कराते हुए इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित हुआ है।आरपीएफ व जीआरपी ने इसकी जांच शुरू की है।
गदनखेड़ा चौराहा पर दो माह के अंतराल में युवतियों द्वारा वीडियो शूट कराने के 12 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। एक मामले में पुलिस ने पुलिस ने युवती व उसकी सहेली समेत तीन पर मुकदमा दर्ज कर वीडियो में नृत्य करती दिख रही युवती का शांतिभंग में चालान भी किया था। इसके अलावा रील बनाते हुए एक किन्नर पर अभद्र टिप्पणी करने पर पुलिस ने युवती के विरुद्ध कार्रवाई की थी।
पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई के बाद भी युवतियों में खाकी का डर नजर नहीं आ रहा है।आए दिन युवतियां दिन व रात के समय चौराहा व ओवरब्रिज पर पहुंचकर डांस करते हुए वीडियो शूट कराती हैं। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि पुलिस को एक्टिव किया गया है। जो भी कानून हाथ में लेने की कोशिश करेगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- VIP मूवमेंट के लिए UP के इस जिले में बनने हैं 19 हेलीपैड, इन गांवों में 15 के लिए मिल गई जमीन
यह भी पढ़ें- उन्नाव में मौरावां बाईपास निर्माण को मिली मंजूरी, भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया जल्द शुरू
यह भी पढ़ें- Unnao में दिलदहलाने वाला हादसा: दो सांड़ों की लड़ाई में फंसा किशोर, जान बचाकर भागा तो डंपर ने रौंदा