Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    TMC MP अभिषेक बनर्जी के हमले पर साक्षी महाराज का बड़ा बयान, कहा, बंगाल में जंगलराज समाप्त, अब रामराज्य

    Updated: Sun, 31 May 2026 08:48 PM (IST)

    सांसद साक्षी महाराज ने टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर ममता बनर्जी के आरोपों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में जंगलरा ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. साक्षी महाराज ने ममता बनर्जी के आरोपों पर पलटवार किया

    2. बंगाल में जंगलराज समाप्त, अब रामराज्य स्थापित हुआ

    3. अपराधियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई का समर्थन किया

    जागरण संवाददाता, उन्नाव। बंगाल के टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले पर पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आरोपों पर सांसद डा. सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में जंगलराज था, जनता त्राहि त्राहि कर रही थी। अब जंगलराज समाप्त हुआ है, रामराज्य की स्थापना हुई है।

    सांसद रविवार को अपने आवास गदनखेड़ा साक्षी धाम में जनता दर्शन के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। साक्षी महाराज ने कहा कि अभिषेक बनर्जी मामले में जांच होगी जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। सपा व कांग्रेस राजनीतिक साजिश करती आई हैं। राजनीतिक साजिश से कांग्रेस ने देश का बंटवारा किया। राजनीतिक साजिश के कारण ही अयोध्या में रामभक्तों पर गोली चलवाई गई।

    उन्होंने कहा, भाजपा साजिश नहीं करती है, पारदर्शिता के साथ काम करती है। सांसद ने गाजियाबाद में बकरीद के दिन हुए चर्चित सूर्या हत्याकांड के आरोपित असद के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने पर कहा कि अपराधी जो भी होगा, जो गलती करेगा उसे दंडित किया जाएगा। अगर कोई पुलिस पर गोली चलाएगा तो पुलिस अपने बचाव में गोली चलाएगी ही। सांसद ने कहा कि त्वरित एक्शन पर मुख्यमंत्री योगी का धन्यवाद करूंगा।