उन्नाव में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, हिंदू राष्ट्र बनाने वाले आज सत्तासीन है लेकिन उनके देश में गाय कट रही है
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने उन्नाव के बीघापुर में सभा कर भाजपा को सनातन व हिंदू विरोधी बताया और गाय को राष्ट्र माता घोषित न करने पर सवाल उठाए। ...और पढ़ें

बीघापुर के संदोही देवी मंदिर परिसर में प्रवचन देते स्वामी अविमुकेश्वरानंद सरस्वती। जागरण
HighLights
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने भाजपा को सनातन विरोधी बताया।
गाय को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग की।
उन्नाव में गोवंशियों की मौत पर चिंता जताई।
संवाद सूत्र, बीघापुर (उन्नाव)। गविष्टि गो रक्षार्थ धर्म युद्ध यात्रा लेकर निकले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती शनिवार को उन्नाव के बीघापुर स्थित संदोही माता मंदिर पहुंचे। जहां मंदिर प्रांगण में सभा की। उन्होंने भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार को सनातन व हिंदू विरोधी बताया। उन्होंने भाजपा को अंग्रेजों व मुगलों से अधिक अत्याचारी बताया।
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि 300 से अधिक विधानसभाओं में जाकर गो माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए जन जागरण कर चुका हूं। उन्होंने कहा कि हिंदू राष्ट्र बनाने वाले आज सत्तासीन है लेकिन उनके देश में गाय कट रही है। गाय सभी हिंदुओं की माता है। हिंदुओं की सरकार व हिंदू पार्टी बताने वाली सरकार के सारे लक्षण विपरीत हैं।
उन्होंने ने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि अनेकों बार आप लोगों द्वारा अनेक मुद्दों पर सरकार बनाई गई है लेकिन इस बार 2027 में उत्तर प्रदेश में गो माता के नाम पर सरकार बनाने के लिए वोट करे। उन्होंने अपील की हर विपरीत परिस्थिति का समाना कर 24 जुलाई को लखनऊ पहुंचे। भगवंत नगर विधानसभा में गोपाष्टमी के पूर्व गोधाम स्थापना के लिए सभी से एक रुपये से 500 रुपये तक सहयोग देने की अपील की। इसकी जिम्मेदारी सपा नेता अंकित परिहार को सौंपी।
कार्यक्रम का आयोजन अंकित सिंह परिहार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वीर प्रताप सिंह, दुर्गेश सिंह यादव, गुड्डू शुक्ला, विवेक पटेल, केके द्विवेदी विजय मास्टर अतुल हनुमत सिंह, नारायण पाल, उदय प्रताप सिंह, बाराती चौधरी, पूर्व अध्यक्ष बीघापुर लाला उमानाथ ब्रजकिशोर वर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम में सपा की सक्रिय कार्यकर्ताओं की भारी संख्या मौजूद रही।
खबरें और भी
गोशालाओं में हो रही गोवंशियों की मौत पर जताई चिंता
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने पत्रकारों से बात करते हुए सरकार पर निशाना साधते हुए गोशालाओं में हो रही गोवंशियों की मृत्यु पर चिंता जताई। उन्होंने सपा मुखिया द्वारा सनातन को समाजवाद कहा जा रहा है के सवाल का पर कहा कि सपा मुखिया के सनातन को समाजवाद कहे जाने का अर्थ क्या है इसका अध्ययन करूंगा। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा अभी तक गाय को राष्ट्र माता घोषित न करने पर सवाल उठाया और कहा कि केंद्र व राज्य सरकार अपने को सनातन व हिंदू समर्थक बताती है फिर गो माता को राष्ट्र माता घोषित क्यों नहीं कर रही।
लैब जांच में कैंटर में ज्यादातर गोवंशी का मांस की पुष्टि
उन्होंने कहा कि प्रदेश में मांस के पकड़े जाने वाले कंटेनर की लैब जांच में ज्यादातर गोवंशी का मांस पाया जा रहा है, जो शर्मनाक है। अब तो देश प्रदेश की जनता इन्हें नकली हिंदू कहने लगी है। मुझे बताया गया कि उन्नाव स्लाटर हाउस का हब है स्लाटर हाउस का परमिशन लेने की संख्या निरंतर बढ़ रही है और उनको अनुदान देने में सरकार देर नहीं लगाती। उन्होंने देश के सभी दलों से आह्वान किया की गाय को राष्ट्र माता घोषित करने का संकल्प लें।
मैं योगी और मोदी का विरोधी हूं न ही उनका प्रतिस्पर्धी
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि मैं योगी और मोदी का विरोधी नहीं हूं न ही उनका प्रतिस्पर्धी हूं न ही हमें मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री बनना है किंतु उनके आचरण विपरीत होने कथनी करनी में अंतर होने के कारण हर विधानसभा में जाकर जन जागरण कर रहा हूं। उन्होंने भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार को आगाह करते हुए कहा गलती सुधार लो नहीं तो बहिष्कार किया जाएगा।
Swami Avimukteshwaranand Unnao Visit Slams Ruling Leadership Over Cow Protection And Hindu Rashtra