Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर-लखनऊ हाईवे पर सफर हुआ महंगा, NHAI ने फिर बढ़ाया टोल; जानें नई रेट लिस्ट

    Updated: Tue, 21 Jul 2026 11:26 AM (IST)

    Kanpur Lucknow Highway Toll Hike | कानपुर-लखनऊ हाईवे (एनएच-27) पर टोल शुल्क में 30 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है, जो सोमवार रात 12 बजे से लागू हो गई है ...और पढ़ें

    कानपुर-लखनऊ हाईवे पर सफर हुआ महंगा।

    कानपुर-लखनऊ हाईवे पर सफर हुआ महंगा।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददात, उन्नाव। Kanpur Lucknow Toll Plaza | महंगे टोल के साथ अत्याधुनिक तकनीकी के साथ सुगम सफर देते हुए लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के संचालन के महज एक सप्ताह हुए हैं। इधर कानपुर-लखनऊ हाईवे (एनएच-27) पर एनएचएआइ लखनऊ यूनिट ने 30 रुपये तक टोल बढ़ा दिया है।

    (NHAI Toll Rates) यह टोल सोमवार रात 12 बजे से लागू हो गया है। वहीं एनएचएआइ द्वारा टोल बढ़ाने पर अब तक पहली बार एक वित्तीय वर्ष में दोबारा टोल बढ़ने का रिकॉर्ड बन गया है। कानपुर-लखनऊ हाईवे का टोल बढ़ाया जाएगा इसकी खबर दैनिक जागरण ने 16 जुलाई के अंक में छापकर पाठकों को जानकारी दी थी।

    अभी तक एनएचएआइ हर साल 31 मार्च रात 12 बजे के बाद टोल में वार्षिक वृद्धि करता रहा है। मार्च 31, 2026-27 में पांच से 45 रुपये तक वृद्धि दर्ज की गई थी। इसमें भी पिछले वर्ष की तरह कार का टोल नहीं बढ़ाया था जबकि, कामर्शियल वाहनों से लेकर बड़े वाहनों तक पांच से 45 रुपये की टोल वृद्धि की गई थी।

    अब एनएचएआइ के प्रोजेक्ट डायरेक्टर (पीडी) नकुल वर्मा का कहना है कि कानपुर-लखनऊ हाईवे पर टोल बढ़ा दिया गया है। हालांकि कार से लेकर बड़े वाहनों तक भी यह वृद्धि अधिकतम 30 रुपये तक की गई है। मंजूरी के लिए मंत्रालय पत्र भेजा था जहां से मंजूरी मिलने के बाद यह टोल वृद्धि लागू कर दी गई है।

    खबरें और भी

    क्यों बढ़ा टोल

    (Kanpur Lucknow Toll Plaza) टोल वृद्धि के पीछे पीडी ने तर्क दिया है कि लखनऊ से बनी तक लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर सफर फ्री है। वाहन सवार आराम से इस 18 किमी मार्ग का सफर मुफ्त में कर रहे हैं, लेकिन बनी पहुंचते ही सर्विस रोड से कानपुर-लखनऊ हाईवे पर आ जाते हैं।

    उधर हाल ही में 102 करोड़ से हाईवे के ओवरले के साथ सभी सड़क सुरक्षा व्यवस्थाएं सही की गई हैं जिससे वाहन सवार सुगमता का अहसास कर रहे हैं। बढ़ा हुआ टोल नवाबगंज टोल प्लाजा से सोमवार रात 12 बजे से वसूला जा रहा है।

    पास की दर में भी 10 रुपये वृद्धि

    चालू वित्तीय वर्ष में मासिक पास की दरों में न्यूनतम 80 रुपये तो अधिकतम 520 रुपये की बढ़ोतरी वाहन के आकार के अनुसार की गई है। इसमें भी 10 रुपये टोल शुल्क जोड़ देने से अब यह न्यूनतम 90 रुपये व अधिकतम 560 रुपये हो गया है।

    हाईवे पर मौजूदा व बढ़ने के बाद टोल शुल्क

    वाहन मौजूदा सिंगल यात्रा मौजूदा आना जाना अब सिंगल यात्रा अब आना जाना
    कार 95 145 100 150
    हल्के कामर्शियल वाहन 155 235 160 245
    बस और ट्रक 330 495 340 510
    थ्री एक्सल कामर्शियल वाहन 360 540 370 555
    चार से छह एक्सल वाहन 515 775 535 800
    ओवरसाइज वाहन सात एक्सल से अधिक 630 945 650 975