Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में विकास का पहिया तो दौड़ा, लेकिन नहीं बन सका गढ़ेवा गंगा पुल का एप्रोच मार्ग

    Updated: Sun, 19 Jul 2026 10:56 PM (IST)

    भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में विधायक आशुतोष शुक्ला ने चार वर्षों में करोड़ों के विकास कार्य कराए, जिनमें सड़कें और पुल शामिल हैं। ...और पढ़ें

    भगवंत नगर विधायक आशुतोष शुक्ला

    भगवंत नगर विधायक आशुतोष शुक्ला

    HighLights

    1. विधायक आशुतोष शुक्ला ने चार वर्षों में कराए करोड़ों के विकास कार्य।

    2. सड़क चौड़ीकरण, मंदिर सुंदरीकरण और बारातशालाओं का निर्माण प्रमुख।

    3. गढ़ेवा गंगा पुल का एप्रोच मार्ग आज भी अधूरा, लोग परेशान।

    जागरण संवाददाता, उन्नाव। बीते चार वर्षों के दौरान भगवंतनगर विधान सभा क्षेत्र में मार्ग चौड़ीकरण, मंदिरों के सुंदरीकरण, अमर बलिदानी चंद्रशेखर आजाद स्मारक पार्क का सुंदरीकरण, दूली खेड़ा में पांडु नदी पर पुल आदि के साथ 30 से अधिक बरातशाला मिलाकर करोड़ों की लागत के विकास कार्य कराए गए।

    अब भी कई विकास कार्य चल रहे हैं। लेकिन दैनिक जागरण में गढ़ेवा में पुल का एप्रोच मार्ग न बनने से आज भी लोगों को नाव से गंगापार करना पड़ रहा है या फिर वह सीढ़ी लगाकर पुल से जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है मुद्दा अभी भी जस का तस है।

    विधायक ने चार वर्ष के कार्यकाल में 20 करोड़ रुपये विधायक निधि, त्वरित विकास योजना से आठ करोड़ और लगभग दो सौ करोड़ की लागत से लोकनिर्माण विभाग ने सड़क निर्माण का कार्य कराया है। भगवंत नगर विधायक आशुतोष शुक्ला ने अपने चुनाव में बिहार मौरावां मार्ग, बिहार बक्सर मार्ग का चौड़ीकरण व सुंदरीकरण, उन्नाव लालगंज नेशनल हाईवे से बदरका मार्ग का निर्माण कराने, दूली खेड़ा में पांडु नदी पर पुल का निर्माण कराने का वादा किया था।

    विधायक ने चार वर्ष में चुनावी वादे तो पूरा कर दिए। लेकिन क्षेत्र की सबसे बड़ी अहम समस्या गढ़ेवा में बने पुल की एप्रोच मार्ग न बनने की थी। जिसका समाधान आज तक नहीं हो सका है। लोगों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। बिहार-जमीपुर-भगवंत नगर मार्ग के चौड़ीकरण का काम अभी चल रहा।

    खबरें और भी

    ग्राम धन्नीपुर में चार सौ मीटर सीसी रोड बनवाने का विधायक ने वादा किया था वह भी अभी पूरा नहीं हुआ। विधायक ने सड़कों को दुरुस्त कराने की मुहिम में सबसे कि लालकुआं धानीखेड़ा ऊंचगांव-भोजपुर मार्ग को राज्य मार्ग का दर्जा दिलाया। बिहार से जमीपुर होते भगवंतनगर तक चौड़ीकरण कराया।

    पर्यटन विकास की दृष्टि से मंदिर में विधायक निधि से पत्थर लगवाए हैं। गड्ढा युक्त बक्सर पुल की मरम्मत और बदरका में आजाद स्मारक स्थली के विकास आदि के कार्य उल्लेखनीय हैं। इसके बाद भी क्षेत्र के नागरिकों का कहना है कि गांवों को विकसित करने पर उतना ध्यान नहीं दिया गया जितना दिया जाना चाहिए। बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में आने वाले गांवों को बाढ़ व कटान से बचाने की दिशा में कोई सार्थक प्रयास न होना भी नागरिकों को अखर रहा है।

    यह भी पढ़ें- भोजपुर विधानसभा क्षेत्र में गंगा पुल का वादा तो पूरा हुआ, लेकिन कमालगंज को जाम से नहीं मिली मुक्ति

    विधानसभा क्षेत्र के निवासियों का कहना है कि विधायक ने 30 से अधिक बारातशालाओं का निर्माण कराने का सराहनीय कार्य किया है। लेकिन उन्हें गांवों की दुर्दशा पर भी ध्यान देना चाहिए जो नहीं दिया गया है।

    Ashutosh.jpg (1)


    चार वर्ष के कार्यकाल में विकास के नाम पर सिर्फ ढिंढोरा पीटा गया। हां परिमल वाटिका का विकास जरूर हुआ है। गढ़ेवा का पुल सपा शासन काल में बना था। जिसको आज तक ठीक नहीं किया जा सका है। उन्नाव लालगंज नेशनल हाईवे यूपीए सरकार की देन है जिसे अब विधायक अपने प्रयासों की देन बता रहे हैं। ओवर लोड वाहनों के निकलने से क्षेत्र की सभी सड़कें खस्ता हाल हो गई हैं। जो बनी उनमें भी खामियां हैं। किसान परेशान हैं। स्वास्थ्य सेवाओं का बुराहाल है। सौ बेड अस्पताल में डाक्टर तक पूरे नहीं हैं।- अंकित परिहार, उपविजेता सपा प्रत्याशी

    भाजपा विधायक के कार्यकाल में अराजकतत्वों की सक्रियता पर रोक लगी है। उन्होंने पूरे क्षेत्र में बिना किसी राजनीतिक भेदभाव के पूरे क्षेत्र में विकास कार्य करवा जनसेवक के दावे को प्रमाणित किया। सभी गांवों में संपर्क मार्ग बन गए हैं या बन रहे हैं। बरात शाला बनवाए हैं।- अभिषेक, छाछी राई खेड़ा

    विधायक ने विकास तो कराया है। थोड़ा गांवों के अंदर भी विकास कार्यों पर ध्यान दे देते तो बहुत अच्छा होता। सड़कों का जाल बिछने से आवागमन में बड़ी राहत मिली है। व्यापारी सुरक्षित महसूस कर रहा है। विकास कराने के साथ ही विधायक ने निष्पक्ष रहकर कार्य किया। उनका कार्य अच्छा है।- जंग बहादुर लोधी, व्यवसायी

    विधायक ने जनता से सीधा संवाद बनाए रखा है। गांवों में पहुंच गरीबों की समस्याओं को सुनकर तुरंत निदान कराया। उन्होंने जनहित के जितने कार्य किए हैं। पूर्व के किसी विधायक ने नहीं किया। जन समस्याओं त्वरित समाधान करने से वह जनता के दिलों में जगह बना चुके हैं।- सानू अवस्थी, कीरतपुर

    चार साल में विकास के नाम पर सड़कें बनवाई गई हैं। सिर्फ सड़कें बन जाने से सर्वांगीण विकास नहीं होता। गांवों के हालात भी देखना चाहिए। तहसील, थानों में भ्रष्टाचार व्याप्त है। लोगों को उगाही का शिकार होना पड़ता है उस पर ध्यान नहीं दिया गया जिससे जनता परेशान है।- नागेंद्र सिंह, पकरा खुर्द