Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उन्नाव में गूगल मैप देखकर जा रहे थे CNG पंप, रास्ता बंद होने से डिवाइडर से टकराकर पलटी कार

    Updated: Wed, 03 Jun 2026 10:20 AM (GMT+05:30)

    धार्मिक यात्रा से लौट रहा जयपुर का एक परिवार उन्नाव में आगरा एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार हो गया। सीएनजी पंप ढूंढते हुए गूगल मैप के निर्देश पर गलत कट ...और पढ़ें

    आगरा एक्सप्रेस वे की हवाई पट्टी से इमरजेंसी स्ट्रिप कट के पास पलटी कार। फोटो- ग्रामीण

     आगरा एक्सप्रेस वे की हवाई पट्टी से इमरजेंसी स्ट्रिप कट के पास पलटी कार। फोटो- ग्रामीण

    HighLights

    1. जयपुर का परिवार धार्मिक यात्रा से लौट रहा था।

    2. सीएनजी पंप ढूंढते हुए गूगल मैप का सहारा लिया।

    3. गलत कट पर कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

    जागरण संवाददाता, उन्नाव। धार्मिक यात्रा पर निकले जयपुर का एक परिवार प्रयागराज से लौटते समय रविवार देर रात एक बजे उन्नाव में आगरा एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार हो गया। कार में सीएनजी खत्म होने का अलर्ट मिलने पर चालक गूगल मैप पर सीएनजी पंप की लोकेशन देखकर उस दिशा में बढ़ रहा था। एक कट पर कार नीचे की ओर उतारी तो रास्ता बंद होने से डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

    हादसे में कार सवार चारों लोगों को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन गाड़ी के शीशे टूट गए। रवि कुमार शर्मा, अरविंद शर्मा, हर्ष शर्मा व कार्तिक कार से वाराणसी व प्रयागराज समेत अन्य धार्मिक स्थलों पर दर्शन करने गए थे। प्रयागराज से गंगा एक्सप्रेसवे के रास्ते लौट रहे थे। कार रवि कुमार शर्मा चला रहे थे।

    उन्नाव में बेहटामुजावर में इंटरचेंज से उतर कर वह आगरा एक्सप्रेसवे से जयपुर जाने के लिए निकले। इस दौरान कार में ईंधन कम हो गया। गूगल मैप पर जोगीकोट गांव के पास हवाई पट्टी के निकट उन्हें सीएनजी पंप का रास्ता दिख रहा था। हवाई पट्टी स्थित इमरजेंसी कट से कार नीचे मोड़ी तो आगे रास्ता बंद होने से ब्रेक लगाई। कार अनियंत्रित होकर पलट गई। यूपीडा की टीम ने सभी को कार से बाहर निकाला।

    यह भी पढ़ें- उन्नाव में भीषण सड़क हादसा: डंपर ने बाइक सवार दो भाइयों को कुचला, मौके पर हो गई मौत

    बताया कि बांगरमऊ क्षेत्र में कोई भी सीएनजी पंप नहीं है। अनुमान है कि हरदोई के मल्लावां क्षेत्र स्थित पंप का रास्ता मैप में देख कार सवार इमरजेंसी कट से नीचे उतरने के प्रयास में हादसे का शिकार हो गए।

    खबरें और भी