जनगणना ड्यूटी ना लेने वाले प्रगणकों पर होगी कार्रवाई, आनाकानी करने वालों पर दर्ज होगी FIR
उन्नाव में डीएम घनश्याम मीना ने जनगणना 2027 के कार्यों की समीक्षा की और प्रगणकों को समय पर ड्यूटी पूरी करने का निर्देश दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि जन ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
डीएम ने जनगणना 2027 कार्यों की समीक्षा की।
ड्यूटी न लेने वाले प्रगणकों पर होगी कार्रवाई।
समयबद्ध तरीके से जनगणना कार्य पूरा करने के निर्देश।
जागरण संवाददाता, उन्नाव। प्रमुख जनगणना अधिकारी डीएम घनश्याम मीना और जिला जनगणना अधिकारी एडीएम वित्त एवं राजस्व ने जनगणना 2027 के कार्यों की समीक्षा की। डीएम ने समयबद्ध कार्यक्रम के अनुसार जनगणना कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। जनगणना ड्यूटी न लेने वाले प्रगणकों को चेतावनी दी गई है वह ड्यूटी ले लें अन्यथा कार्रवाई होगी। जिसमें रिपोर्ट तक दर्ज कराई जा सकती है।
डीएम ने निर्देश दिया कि प्रगणकों को एचएलबी की सीमाओं की स्पष्ट पहचान करना है। वह सभी भवनों पर नंबर अंकित कर एचएलओ एप लागिन करवाना एवं डाटा सिंक करवाकर एचएलबी लाइव कराएं। गैर आबाद गांवों की एचएलबी का कार्य सबसे पहले पूरा करें। उन्होंने चार्ज अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह फील्ड का पर्यवेक्षण करें।
कार्यों को पूरा करने के निर्देश
समयबद्ध कार्यों को पूर्ण करने तथा प्रगति लाने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि अभी चार्ज स्तर पर जनगणना कार्यों की प्रगति अपेक्षा से कम है। डीएम ने निर्देश दिया जनगणना कार्य के सभी चार्ज अधिकारी अपने-अपने चार्ज के सभी कार्यों में अपेक्षित प्रगति लाएं तथा निर्धारित समयावधि के अन्दर पूर्ण करायें।
डीएम ने चेतावनी दी यदि जनगणना कार्यों में किसी के द्वारा लापरवाही बरती जाएगी तो उसके विरुद्ध कार्रवाई होगी। जो प्रगणक अभी भी जनगणना की ड्यूटी नहीं ले रहें है उनके खिलाफ जनगणना अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही हेतु संबंधित चार्ज अधिकारी द्वारा एफआइआर दर्ज कराई जाएगी। समीक्षा बैठक में सभी उपजिलाधिकारी, चार्ज अधिकारी मौजूद रहे।