Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    28 साल बाद मिले लापता मुनेश्वर...मुंबई में फेसबुक पर फोटो पड़ी तो उन्नाव में पड़ोसी ने पहचाना, मां से लिपटकर रोए

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 11:53 PM (IST)

    मुनेश्वर यादव 28 साल बाद मुंबई से अपने पैतृक गांव लालता प्रसाद खेड़ा लौटे, जिन्हें परिवार ने मृत मान लिया था। उनकी मां से भावुक मिलन हुआ, जबकि उनकी पत ...और पढ़ें

    लालता प्रसादखेड़ा गांव में परिवार के साथ बैठा 28 साल बाद लौटा (बीच में) मुनेश्वर। ग्रामीण

    लालता प्रसादखेड़ा गांव में परिवार के साथ बैठा 28 साल बाद लौटा (बीच में) मुनेश्वर। ग्रामीण

    HighLights

    1. लापता होने के तीन साल बाद ही पत्नी ने कर ली थी दूसरी शादी

    2. मां से भावुक मिलन, पूरा परिवार खुशी से झूम उठा।

    3. विवाह के आठ माह बाद ही घर से लापता हो गए थे मुनेश्वर

    संवाद सहयोगी, पाटन(उन्नाव)। सोशल मीडिया का एक ऐसा करिश्मा देखने को मिला, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के लालता प्रसादखेड़ा गांव में 28 साल पहले शादी के महज 8 महीने बाद कमाई करने मुंबई गए मुनेश्वर यादव अचानक लापता हो गए थे। परिवार ने उन्हें मृत मान लिया था और पत्नी ने भी दूसरी शादी कर ली थी। लेकिन फेसबुक पर फोटो अपलोड होते ही उसके घर की वापसी हो गई। 28 साल बाद बेटे को सामने देख बूढ़ी मां उससे लिपटकर फफक-फफक कर रो पड़ी।

    लालता प्रसादखेड़ा गांव में 28 साल पहले कमाई करने के लिए मुंबई गए मुनेश्वर यादव लापता हो गए। पिछले सप्ताह मुंबई के किसी व्यक्ति ने उनका फोटो फेसबुक पर डाला तो उनके गांव के पड़ोसी अनिल ने उन्हें पहचान लिया। इसके बाद उन्होंने गूगल की मदद से फेसबुक आइडी वाले व्यक्ति का मोबाइल नंबर खोजकर वीडियो काल पर उनसे बात की और मुनेश्वर को पहचाना। मंगलवार रात को मुनेश्वर गांव आए तो मां से लिपटकर फफक पड़े। यह भावुक दृश्य देख सबकी आंखें नम हो गईं।

    स्वजन ने बताया कि मुनेश्वर जब मुंबई कमाने के लिए गए थे, तब उनकी उम्र 20 साल थी और अब वह 48 साल के हैं। मुंबई में उनकी मानसिक स्थिति बिगड़ने के बाद स्वजन का संपर्क टूट गया था। वहां एक व्यक्ति ने उनका इलाज कराया और नौकरी दिलाई।

    गांव के अनिल कुमार व पड़ोसी रवींद्र गौतम ने बताया कि मुनेश्वर ने वीडियो काल पर सभी पुराने लोगों को भी तुरंत पहचान लिया था। गांव पहुंचने पर वृद्ध मां ने अपने लाल को सीने से लगाया तो दोनों फफक कर रो पड़े। पांच साल पहले मुनेश्वर के पिता का देहांत हुआ था।

    खबरें और भी

    ग्रामीणों ने बताया कि मुनेश्वर की पत्नी ने उनके मुंबई जाने तीन साल बाद दूसरी शादी कर ली थी। उनके घर पर रिश्तेदारों और ग्रामीणों का तांता लगा रहा और हर कोई इस सुखद पल का गवाह बनकर आनंदित है।

    यह भी पढ़ें- IAS की तैयारी कर रहे डॉक्टर की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत, NEET में हासिल की थी देशभर में 28वीं रैंक