विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उन्नाव में गंगा नहाने के दौरान पिता-पुत्री और भांजी डूबे, पंडा ने जान पर खेलकर बचाया

Published: Sun, 23 Aug 2026 03:53 PM (IST)

उन्नाव के शुक्लागंज स्थित आनंदघाट पर गंगा स्नान के दौरान एक पिता, पुत्री और भांजी गहराई में डूबने लगे। घाट ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. उन्नाव के आनंदघाट पर पिता, पुत्री, भांजी गंगा में डूबे।

  2. पंडा आयुष तिवारी और साथियों ने तीनों को सकुशल बचाया।

  3. बचाव का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।

संवाद सूत्र, उन्नाव। गंगा नहाने के दौरान शुक्लागंज के आनंदघाट पर पिता-पुत्री व भांजी गहराई में जाकर डूबने लगे। घाट पर मौजूद पंडा ने शोर सुन साथियों के साथ छलांग लगाकर तीनों को सकुशल बाहर निकाल लिया। जानकारी पर पहुंचे स्वजन तीनों को अपने साथ लेकर चले गए। किसी ने घटना का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित कर दिया।

गंगाघाट क्षेत्र के पोनी रोड झंडा चौराहा निवासी दीपक सविता रोजाना गंगा स्नान करने जाते थे। रविवार सुबह लगभग 11 बजे 10 वर्षीय बेटी प्रज्ञा व 12 वर्षीय भांजी भूमि को अपने साथ लेकर गंगा स्नान करने आनंद घाट पहुंचे।

किनारे नहाने के दौरान बहाव तेज होने से तीनों गहराई में चले गए। तीनों को बहता व डूबता देख घाट पर आरती स्थल के पास मौजूद पंडा आयुष तिवारी उर्फ भाेलू ने अपने तीन साथियों के साथ डूब रहे लोगों को बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी।

लगभग 10 मिनट बाद आयुष ने डूब रहे पिता-पुत्री व भांजी को सकुशल बाहर निकाल लिया। कुछ देर तक तीनों को वहीं घाट पर बैठाया गया। इसके बाद जानकारी लेकर उनके स्वजन को जानकारी दी। स्वजन मौके पर पहुंचे और तीनों को अपने साथ लेकर चले गए। बालूघाट चौकी प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं दी गई।

यह भी पढ़ें- सीएम योगी आदित्यनाथ की अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी को श्रद्धांजलि, उनके नाम पर उन्नाव में पुलिस लाइन, पार्क व स्वास्थ्य केंद्र