उन्नाव में सेवानिवृत्त दारोगा ने बंदूक की नाल मुंह में डालकर खुद को गोली मारी, मौत
उन्नाव के पीडी नगर में सेवानिवृत्त दारोगा रामजीत ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली, जिससे उनकी मौत हो गई। बेटे ने पुलिस को बताया कि पत्नी क ...और पढ़ें

HighLights
सेवानिवृत्त दारोगा रामजीत ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारी।
उन्नाव के पीडी नगर में हुई यह दुखद घटना।
डिप्रेशन को आत्महत्या का मुख्य कारण बताया गया।
जागरण संवाददाता, उन्नाव। उन्नाव शहर के मुहल्ला पीडी नगर में रविवार रात 11:30 बजे पुलिस की एलआईयू शाखा से वर्ष 2021 में सेवानिवृत हुए दारोगा ने खुद की लाइसेंसी बंदूक की नाल मुंह में डालकर गोली दाग ली। उनका जबड़ा उड़ गया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
पिता द्वारा एकनाली लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारे जाने की जानकारी बेटे ने पुलिस को दी है। फारेंसिक टीम की मदद से पुलिस जांच कर रही है। कमरे में पुलिस को एक नाली बंदूक पड़ी मिली, जिसे कब्जे में लिया गया है।
मूलत: कन्नौज के गुरुसहांय गंज के रउतामई गांव के रहने वाले 65 वर्षीय सेवानिवृत दारोगा रामजीत लंबे समय से शहर के मुहल्ला पीडी नगर में बेटे अभिषेक के साथ रह रहे थे। चर्चा है कि कुछ साल पहले पत्नी की मौत के बाद वह परेशान रहते थे।
बेटे अभिषेक ने पुलिस को बताया कि रात 10 बजे पिता खाना खाने के बाद कमरे में लेटने चले गए। 11:30 बजे कमरे से गोली चलने की आवाज आई मौके पर पहुंचा तो पिता खून से लथपथ पड़े थे। जबड़ा भी दूर पड़ा मिला। बेटे ने बताया कि पिता डिप्रेशन में थे जिसके चलते खुद को गोली मार ली। जिस एकनाली बंदूक से उन्होंने खुद को गोली मारी वह पिता की ही है।
खबरें और भी
सीओ विनी सिंह ने भी मौके पर पहुंच कर जांच की। सदर कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि रामजीत बीमार रहते थे। गर्दन में सटाकर गोली मारी या बंदूक की नाल मुंह के अंदर रखकर इसकी जांच की जा रही है।