'यह खुदकुशी नहीं मर्डर है': उन्नाव की शिक्षिका नर्गिस ने स्कूल में वीडियो बना खाया जहर; कहा- मेरी मौत का जिम्मेदार पुष्कर है
उन्नाव के अचलगंज में शिक्षिका नर्गिस सुल्तान ने स्कूल में वीडियो बनाकर कीटनाशक खा लिया, जिसमें उन्होंने पुष्कर बाजपेयी को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया। ...और पढ़ें
HighLights
शिक्षिका नर्गिस सुल्तान ने स्कूल में कीटनाशक खाया
वीडियो में पुष्कर बाजपेयी को जिम्मेदार ठहराया
उन्नाव जिला अस्पताल में शिक्षिका का उपचार जारी
संवाद सूत्र, अचलगंज (उन्नाव)। मैं नर्गिस सुल्तान अपने पूरे होशो-हवास में खुदकुशी कर रही हूं। इसके जिम्मेदार पुष्कर बाजपेयी हैं। इन्होंने मुझे बहुत ज्यादा परेशान कर रखा है। दो-ढाई साल हो गए पर आठ महीने से तो उसने जीना दुश्वार कर रखा है। हम थक गए हैं। कई बार मेरे मन में आया खुदकुशी कर लूं पर अपने घरवालों के बारे में सोचकर रुक गई। अब बर्दाश्त नहीं हो रहा है। यह खुदकुशी नहीं, मर्डर है। जिसके जिम्मेदार पुष्कर बाजपेयी हैं। अचलगंज के बदरका प्राथमिक विद्यालय की सहायक शिक्षका नर्गिस सुल्तान में स्कूल में वीडियो बनाया और इस तरह की बात कहकर कीटनाशक खा लिया। जिला अस्पताल में उनकी हालत गंभीर है।
सदर क्षेत्र के नवीन मंडी के पीछे नव विकसित बस्ती की रहने वाली 40 वर्षीय नर्गिस सुल्तान बदरका प्राथमिक विद्यालय में सहायक शिक्षिका हैं। उन्होंने गुरुवार को स्कूल में ही एक वीडियो बना इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित कर शिक्षण कार्य के दौरान सुबह लगभग 10 बजे कीटनाशक खा लिया। सहयोगी शिक्षक जब तक कुछ समझ पाते वह अचेत होकर जमीन पर गिर गई उनके मुंह से झाग निकलते देख छात्र-छात्रओं व साथी शिक्षकों व कर्मचारियों में खलबली मच गई।
विद्यालय की प्रधान शिक्षिका अंजू गुप्ता ने एंबुलेंस से अचलगंज सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर कीटनाशक खाने की संभावना जता जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रधान शिक्षिका ने बताया कि इसकी की सूचना विभागीय अधिकारियों को दे दी है। जिला अस्पताल में उपचार करने वाले चिकित्सक ने भी नर्गिस सुल्तान के कीटनाशक निगलने की आशंका जताई है। प्रधानाध्यापिका अंजू गुप्ता ने बताया कि अब हालात में सुधार है। आराम होने पर नर्गिस बानो ही बताएगी क्या हुआ था। एसओ बृजेश शुक्ल ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
नौ साल से स्कूल में सहायक शिक्षिका कार्यरत हैं
बदरका प्रथम में नर्गिस सुल्तान पिछले नौ साल से कार्यरत हैं। वह अविवाहित हैं। उनके पिता बिजली विभाग से जेई पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। भाई फराज खान अधिवक्ता और फैजान खान इंजीनियर हैं। नाजिया ने गुरुवार दोपहर एक वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया और स्कूल में ही कीटनाशक खा लिया। नाजिया ने जिस पुष्कर बाजपेई का नाम लिया वह भी स्कूल में ही कार्यरत है। उसी से विवाद की बात वह कह रहीं हैं।
खबरें और भी
शिक्षा मित्र पुष्कर ने बताया कि शिक्षिका नर्गिस उनसे बात नहीं कर रहीं थी।इस वजह से वह भी उनसे बात नहीं करते थे। इस माह मेरा वेतन बढ़कर आया था इसी खुशी में मैंने विद्यालय में गुरुवार को बच्चों को बिस्किट आदि बांटी थी। नर्गिस का बुधवार को ट्रांसफर हो गया था। शायद उन्हें ये लगा हो कि उनके ट्रांसफर पर मैंने विद्यालय में बिस्किट बंटवाया है।