इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर मिलने बुलाया, हिंदू किशोरी के अपहरण के प्रयास में दो मुस्लिम युवक गिरफ्तार
उन्नाव में इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद दो मुस्लिम युवकों ने 17 वर्षीय किशोरी को बुर्का पहनाकर अगवा करने का प्रयास किया। ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, उन्नाव। इंस्टाग्राम से 17 वर्षीय किशोरी से दोस्ती के बाद मुस्लिम युवक अपने एक साथी के साथ युवती को ले जाने की नीयत से बाइक से उसके गांव पहुंच गया।
बरगलाकर उसे बुर्का पहना बाइक में बैठाया ही था कि भाई पहुंच गया। भाई के विरोध करने व शोर मचाने पर खुद को फंसता देख आरोपित किशोरी को वहीं छोड़कर भाग निकले। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपितों पर रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा है।
क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय हिंदू किशोरी की चार माह पहले सदर क्षेत्र के सिंगराेसी निवासी आरिफ से इंंस्टाग्राम पर मुलाकात हुई थी।
दोनों के बीच बढ़ी नजदीकी के बाद रविवार को आरिफ अपने दोस्त साहिल निवासी पतारी सदर के साथ बाइक से किशोरी से मिलने उसके गांव पहुंचा। जहां पर उसने गांव स्थित एक मंदिर के पास किशोरी को मिलने के लिए बुलाया। दोनों युवकों ने किशोरी को बरगलाकर बुर्का पहना दिया।
यह भी पढ़ें- फर्रुखाबाद में घर के बाहर सो रहे युवक की धारदार हथियार से हत्या, घटना से मचा कोहराम
बाइक में बैठा उसे लेकर चले ही थे कि खोजते हुए पीछे से किशोरी का छोटा भाई वहां पहुंच गया। उसने बहन को ले जाने का विरोध किया। आरोपितों के गाली-गलौज करने पर भाई ने शोर मचा दिया। फंसने के डर से आरोपित किशोरी को छोड़कर भाग निकले।
किशोरी को साथ लेकर थाना पहुंचे पिता ने तहरीर देकर आरिफ व साहिल के विरुद्ध अपहरण के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है। एसओ कुंवर बहादुर सिंह ने बताया सोमवार दोनो आरोपितों को बसहा तिराहे से गिरफ्तार कर कोर्ट मे पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया है।
खबरें और भी
छत से गिरकर वृद्धा की मौतबांगरमऊ
मुहल्ला गुलाम मुस्तफा निवासी 62 वर्षीय खैरुन पत्नी बशीर अली सोमवार शाम घर की छत पर सोलर पैनल लगवाने का कार्य देख रही थी। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह सिर के बल नीचे आ गिरीं, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आ गई। स्वजन व पड़ोसियों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वृद्धा की मौत से स्वजन बेहाल हैं।