Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उन्नाव में सांप के डसने से महिला और युवक की मौत, झाड़फूंक और लापरवाही बनी जानलेवा

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 09:04 PM (IST)

    उन्नाव के फतेहपुर चौरासी और हसनगंज में सांप के काटने से एक महिला और एक युवक की मौत हो गई। महिला के स्वजनों ने झाड़फूंक का सहारा लिया, जबकि युवक के इला ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. फतेहपुर चौरासी में महिला की सांप काटने से मौत।

    2. हसनगंज में युवक की सांप काटने से इलाज के दौरान मौत।

    3. झाड़फूंक और अस्पताल में कथित लापरवाही से गई जान।

    जागरण संवाददाता, उन्नाव। फतेहपुर चौरासी व हसनगंज क्षेत्र में सांप ने महिला समेत दो को काट लिया। महिला को अस्पताल ले जाने की जगह स्वजन झाड़फूंक के चक्कर में पड़े रहे। जिससे उसकी जान नहीं बच सकी। वहीं युवक की भी इलाज के दौरान मौत हो गई।

    फतेहपुर चौरासी क्षेत्र के ग्राम रज्जबखेड़ा निवासी 40 वर्षीय सुमन पत्नी राजेश रविवार सुबह लगभग सात बजे घर के बाहर जमा ढेर से उपले निकाल रही थी तभी उसे सांप ले काट लिया। हालत बिगड़ने पर इलाज की जगह स्वजन झाड़फूंक में पड़े रहे। जिससे महिला की हालत और बिगड़ गई।

    सुबह लगभग 11 बजे स्वजन उसे सीएचसी बांगरमऊ ले गए। जांच के बाद डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरी घटना में हसनगंज क्षेत्र के बड़ा मरहा गांव निवासी विनोद का 21 वर्षीय बेटा मोहित हसनगंज सीओ कार्यालय के पास दुकान में चाय बेच कर परिवार का गुजारा चलाता था।

    शनिवार देर शाम दुकान पर काम करने के दौरान सांप ने काट लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। स्वजन सीएचसी ले गए। हालत में सुधार न होने पर स्वजन लखनऊ के निजी अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    खबरें और भी

    बड़े भाई कौशल ने बताया कि मोहित को सीएचसी ले गए थे। एंटी स्नेक वेनम लगाने के बजाय डाक्टर ग्लूकोज चढ़ाने जा रहे थे। जब इंजेक्शन को कहा तो डाक्टर ने इंजेक्शन नहीं होने की बात कही। इस पर लखनऊ के निजी अस्पताल ले गए।

    रविवार को स्वजन ने शव का खेत में अंतिम संस्कार कर दिया। मोहित की मौत से मां माया, भाई कौशल, अरविंद, बहन रीना का रो-रोकर बुरा हाल है।

    सीएचसी अधीक्षक डाॅ. नितिन कुमार ने बताया कि सीएचसी और पीएचसी में एंटी स्नैक वेनम पर्याप्त मात्रा है। घाव साफ कर ग्लूकोज लगाने की तैयारी की जा रही थी। इंजेक्शन लगाने व उपचार शुरू करने के पहले ही स्वजन मरीज को लेकर जबरदस्ती चले गए। मरीज का नाम पता तक नहीं नोट कराया।

    पति से विवाद के बाद पत्नी ने खाया कीटनाशक

    आसीवन क्षेत्र के गांव अजमत नगर निवासी संतोष की 24 वर्षीय पत्नी रामजानकी का शनिवार रात लगभग 12 बजे पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। नाराज पत्नी ने घर में रखा कीटनाशक खा लिया। हालत बिगड़ने पर स्वजन ने मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।