Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वाराणसी के सारनाथ में चिकित्सक से आठ लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

    By KK AsthanaEdited By: Abhishek sharma
    Updated: Thu, 06 Aug 2026 06:10 PM (IST)

    वाराणसी के सारनाथ में एक चिकित्सक से 8 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। च ...और पढ़ें

    सारनाथ में चिकित्सक से 8 लाख की रंगदारी मांगने वाला आरोपित गिरफ्तार, पुलिस ने शुरू की गहन जांच।

    सारनाथ में चिकित्सक से 8 लाख की रंगदारी मांगने वाला आरोपित गिरफ्तार, पुलिस ने शुरू की गहन जांच।

    HighLights

    1. सारनाथ में चिकित्सक से आठ लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई।

    2. पुलिस ने रंगदारी मांगने वाले आरोपित सुभाष अग्रहरि को गिरफ्तार किया।

    3. आरोपित ने चिकित्सक से पहले भी 20 हजार रुपये वसूले थे।

    जागरण संवाददाता, वाराणसी। सारनाथ के पहाड़िया इलाके में एक चिकित्सक को मोबाइल पर मैसेज और फोन करके आठ लाख रुपये रंगदारी मांगने तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में सारनाथ पुलिस ने आरोपित को गुरुवार को गिरफ्तार किया।

    थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि पहाड़िया क्षेत्र में कल्याण क्लिनिक के चिकित्सक डाक्टर दीपक मिश्रा को एक व्यक्ति ने मोबाइल पर आठ लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मैसेज भेजा और जान से मारने की धमकी दी। कुछ दिन बाद चिकित्सक की माता सुशीला देवी को भी इसी प्रकार की धमकी दी गई।

    इससे पहले, चिकित्सक ने एक बार 20 हजार रुपये भी दिए थे। लेकिन जब पुनः रंगदारी की मांग की गई, तो भयभीत चिकित्सक की माँ सुशीला देवी ने स्थानीय थाने में सत्यम नगर कालोनी के सुभाष कुमार अग्रहरि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

    गुरुवार को पुराना पुल चौकी प्रभारी अनुज शुक्ला ने आरोपित को थाने पर बुलाकर पूछताछ की, जिसमें सत्यता स्पष्ट होते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बताया गया कि आरोपित की पहाड़िया में कबाड़ की दुकान है।

    इस घटना ने चिकित्सक समुदाय में भय और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। रंगदारी मांगने की इस घटना ने न केवल चिकित्सक की व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डाला, बल्कि समाज में अपराध की बढ़ती प्रवृत्ति को भी उजागर किया है। पुलिस ने आरोपित की गिरफ्तारी के बाद मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और अन्य संभावित आरोपितों की तलाश जारी है।

    खबरें और भी