यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Akanksha Dubey Suicide Case: आकांक्षा दुबे की आत्महत्या मामले में मुख्य आरोपी समर सिंह जेल से रिहा, 7 महीन से जेल में थे बंद
Akanksha Dubey Suicide Case भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की आत्महत्या मामले में मुख्य आरोपी सिंगर समर सिंह सात महीने बाद जेल से रिहा हो गए हैं। ...और पढ़ें

जागरण टीम, वाराणसी। भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की आत्महत्या मामले में मुख्य आरोपी सिंगर समर सिंह सात महीने बाद जेल से रिहा हो गए हैं। गुरुवार को समर सिंह के जेल से बाहर आते ही उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। बता दें, बीते दिनों कोर्ट ने समर सिंह को जमानत दी थी।
इसी साल 26 मार्च को भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे वाराणसी स्थित एक होटल में मृत मिली थी। वह भदोही के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की रहने वाली थी और फिल्म की शूटिंग लिए वाराणसी गई थी। आकांक्षा की मां मधु दुबे ने वाराणसी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप लगाया गया कि समर और संजय ने तीन साल तक उनकी बेटी का उत्पीड़न किया। पुलिस ने जांच के बाद समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने समर सिंह को गिरफ्तार कर लिया था।