Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'सभी बलात्कारी भाजपा के निकले...' Varanasi Rape Case को लेकर क्या बोले अखिलेश यादव? कहा- अन्याय हो रहा है

    Updated: Fri, 11 Apr 2025 04:46 PM (GMT+05:30)

    Varanasi Rape Case समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वाराणसी में छात्रा से सामूहिक बलात्कार की घटना पर योगी सरकार को घेरते हुए कहा कि पकड़े ग ...और पढ़ें

    समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव .
    समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव .

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने वाराणसी में एक छात्रा के साथ हुए सामूहिक बलात्कार की घटना को लेकर योगी सरकार को घेरा। अखिलेश यादव का कहना है कि इस जघन्य अपराध में शामिल सभी लोग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से संबंधित थे।

    लखनऊ में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में पढ़ने वाली जिस बेटी के साथ बलात्कार हुआ, उसमें जितने भी लोग पकड़े गए, वे सभी भारतीय जनता पार्टी के थे। कानून व्यवस्था पर प्रश्न भाजपा से ही पूछे जाने चाहिए।

    यूपी में महिलाएं असुरक्षित: अखिलेश

    अखिलेश यादव ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के आंकड़े स्वयं दर्शाते हैं कि यहां महिलाएं और बेटियां सबसे अधिक असुरक्षित हैं। उनके साथ अन्याय और भेदभाव हो रहा है। यहां जाति और पार्टी के आधार पर कार्रवाई की जाती है। निर्दोष लोगों पर झूठे मुकदमे लगाए जा रहे हैं। विपक्ष को कमजोर करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है।

    दुष्कर्म के नौ आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

    बता दें कि वाराणसी में 23 लड़कों ने एक छात्रा को सात दिनों तक अपनी हवस का शिकार बनाया था। इस मामले के प्रकाश में आने के बाद से ही पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना पर संज्ञान लिया है।

    खबरें और भी

    पीड़िता से दुष्कर्म के 23 आरोपितों में से नौ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में उनका मेडिकल कराया। इस दौरान अस्पताल परिसर में उन पर हमला किया गया। पुलिस ने किसी तरह उन्हें बचाया। भारी सुरक्षा के साथ सभी आरोपितों को रात में अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

    ये भी पढ़ें - 

    Varanasi Rape Case: वाराणसी में दुष्कर्म के बाद अलर्ट, आरोपियों की तलाश में पुलिस ने रातभर बार और स्पा सेंटर में की छापेमारी