वाराणसी में मतगणना स्थल पर भाजपा कार्यकर्ताओं का हंगामा, बैरिकेड गिराकर पार करने की कोशिश, स्थिति तनावपूर्ण
वाराणसी के पहाड़िया मंडी मतगणना स्थल के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सपा कार्यकर्ताओं पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए हंगामा ...और पढ़ें
HighLights
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मतगणना स्थल पर किया जोरदार हंगामा।
सपा कार्यकर्ताओं पर अभद्रता का आरोप लगाया गया।
पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। पहाड़िया मंडी में चल रही मतगणना स्थल के बाहर आवास विकास कॉलोनी में एकत्र भाजपा कार्यकर्ताओं ने मतगणना स्थल के भीतर एजेंट के रूप में लगे सपा कार्यकर्ताओं पर भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का आरोप लगाया। वहीं भाजपा समर्थकों के बवाल के बाद मौके पर भारी फोर्स की तैनाती की गई है।
जबकि सुरक्षा कारणों से मौके पर भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है जो देर शाम तक प्रदर्शन कर रहे लोगों को रोकने की कोशिश करती रही। मौके पर रह रहकर नारे बाजी का शोर रहा और शाम गहराते ही पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
वहीं देर शाम पहड़िया स्थित मतगणना स्थल पर अचानक मतगणना रोक दी गई। चार राउंड की गिनती पूरी हो चुकी थी, जबकि पांचवें राउंड की मतगणना अंतिम चरण में थी।
इसी दौरान भाजपा समेत कुछ अन्य प्रत्याशियों की ओर से आपत्ति जताए जाने के बाद काउंटिंग रोक दी गई। मौके पर कमिश्नर यश राज लिंगम, जिलाधिकारी वाराणसी समेत अन्य जिलों के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।
अधिकारी सभी प्रत्याशियों को एकत्र कर उनसे बातचीत कर रहे हैं। और आपत्तियों का समाधान निकालने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल मतगणना दोबारा शुरू होने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।

शाम साढ़े पांच बजे के बाद पर्यवेक्षक प्रांजल यादव को हटाए जाने की मांग को लेकर आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं रोष बढ़ता ही गया। नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यकर्ता बैरिकेडिंग को गिराकर मतगणना स्थल के 100 मीटर के दायरे में प्रवेश कर गए। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस फोर्स मौजूद होने के बीच स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।

वहीं प्रशासन पर इस पूरे मामले में मूक मूकदर्शक बने रहने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया और मतगणना स्थल के अंदर घुसने का प्रयास किया। इस पर पुलिस और सुरक्षा बलों ने कड़ी कार्रवाई कर सबको खदेड़ा भी। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बाद सपा के आधिकारिक एक्स हैंडल से इसे मतगणना को प्रभावित करने वाला कार्य बताया गया है।
वहीं प्रदर्शन के दौरान मतगणना स्थल के बाहर आवास विकास कॉलोनी के समीप पुलिस द्वारा की गई बैरिकेडिंग को धक्का देकर मतगणना स्थल में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बलपूर्वक रोक दिया। शाम पांच बजे के बाद स्थिति काफी तनावपूर्ण होने पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों को बुलाना पड़ा।

मौके पर मौजूद भारी पुलिस फोर्स के साथ पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझा बूझाकर शांत कराया तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ। भाजपा नेताओं का आरोप ताकि अंदर चल रही मतगणना स्थल के पास ड्यूटी में लगे सपा कार्यकर्ता भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता कर रहे हैं और वहां तैनात प्रशासन मुकदर्शक बना हुआ है।

भाजपा नेता जेपी सिंह ने आरोप लगाते हुए बताया कि मतगणना स्थल पर जब काउंटिंग शुरू हुई उसे वक्त हमारी पार्टी के एजेंट वहां मौजूद नहीं थे। लेकिन नियम कानून को किनारे करते हुए वहां मौजूद चुनाव अधिकारी ने काउंटिंग शुरू कर दी। बताया कि यह बेहद ही पक्षपात पूर्ण है, हम लोगों की मांग है कि चुनाव अधिकारी प्रांजल यादव को हटाया जाए तथा रिकाउंटिंग कराई जाए।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।